दिल्ली के 'नेक इंसानों' को आप सरकार देगी 2000 रुपए, मदद करने से पीछे न हटें
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हर रोज हादसे होते है। देशभर में रोजाना सैकड़ों लोग हादसे के शिकार होते हैं और ज्यादातर लोग सही समय पर उचित इलाज नहीं मिलने की वजह से अपनी जान गंवा बैठते हैं। लोग पुलिस के चक्कर से डरकर घायल को मरने के लिए छोड़कर वहां से चले जाते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार अब लोगों को मदद के लिए प्रेरित कर रही है। दिल्ली सरकार आम लोगों को सड़क हादसे के शिकार हुए लोगों की मदद के लिए प्रेरित कर रही है।

जल्द ही आम आदमी पार्टी की सरकार सड़क हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स को प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू करने जा रही है। ' नेक इंसान' योजना के तहत सरकार उन लोगों को 2000 रुपए की सहायता राशि देगी जो सड़क हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगे।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि 'नेक इंसान' योजना से लोग हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे।आपको बता दें कि सरकार ने इस योज ना को जनवरी में ही मंजूरी दे दी थी। अब सरकार जल्द इसे शुरू करने जा रही है। माना जा रहा है कि एक महीने के भीतर ये योजना शुरू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications