Rekha Gupta Vs Atishi: कौन हैं मनीष गुप्ता? जिन पर दिल्ली सरकार के अधिकारियों की मीटिंग लेने का लगा आरोप
Rekha Gupta Vs Atishi: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) पर गंभीर आरोप लगाया है। AAP ने दावा किया है कि, राजधानी की सरकार उनके पति चला रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है। और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता (CM Rekha Gupta Husband Manish Gupta) को चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है।

जानिए पूरा मामला?
आतिशी (Atishi) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। दिल्ली के MCD, DJB, PWD और DUSIB अधिकारियों की मीटिंग ले रहे व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता हैं।'
उन्होंने आगे कहा, "पहले सुनते थे कि गांवों में अगर कोई महिला सरपंच बनती थी, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालता था। लेकिन ये देश के इतिहास में शायद पहली बार हो रहा है कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी है और सारा सरकारी काम उसका पति देख रहा है।'
आतिशी ने लगाया गंभीर आरोप
वहीं पूर्व सीएम आतिशी ने यह सवाल भी उठाया कि क्या दिल्ली में हो रही बार-बार बिजली कटौती और निजी स्कूलों की बढ़ती फीस के पीछे भी मुख्यमंत्री के पति का प्रशासनिक हस्तक्षेप है?
ये भी पढ़ें Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की CM का अनोखा अंदाज़, सड़क पर गायें देख खुद उतरीं, हाथ जोड़ कर की खास अपील
BJP का पलटवार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी के बयान को "अपमानजनक" बताया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'रेखा गुप्ता ने मेहनत और संकल्प के बल पर यहां तक का सफर तय किया है। उनके परिवार का समर्थन कोई असामान्य बात नहीं है।'
कौन हैं मनीष गुप्ता? (Who is CM Rekha Gupta's Husband Manish Gupta)
- रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता दिल्ली के चर्चित व्यापारी हैं।
- चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, वे निकुंज एंटरप्राइज़ेस नाम की फर्म चलाते हैं।
- इसके अलावा, वे कोटक लाइफ इंश्योरेंस में एक एजेंसी एसोसिएट भी हैं।
सफलता में पति का बड़ा हाथ
रेखा गुप्ता ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बयान में कहा था कि उनके राजनीतिक सफर में उनके पति ने उनका हमेशा साथ दिया है।
PTI से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पति का उनकी सफलता में कोई योगदान रहा है, तो उन्होंने कहा,'बिलकुल, उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।'
ये भी पढ़ें Rekha Gupta ने बताई अपने CM बनने की 'इनसाइड स्टोरी', दिलचस्प है मुख्यमंत्री बनने की कहानी!












Click it and Unblock the Notifications