रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई, जानें क्या कहा?
Rekha Gupta delhi news CM: दिल्ली के 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने दिल्ली की कमान एक महिला मुख्यमंत्री के हाथों में सौंपने का बड़ा कदम उठाया है। भाजपा ने बुधवार की शाम रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुनते हुए दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है।
दिल्ली चुनाव जीत कर पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा "रेखा गुप्ता को दिल्ली में बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और उनके प्रयासों से दिल्ली विकसित भारत की विकसित राजधानी बनेगी।"
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद बोले- ''मैं बीजेपी के चुने गए सभी विधायकों की सराहना करना चाहता हूं, रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया है।
मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज ने क्या कहा?
दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा ''यह ऐतिहासिक जनादेश और ऐतिहासिक फैसला था। वहीं बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं, 'वह दिल्ली में एक नया अध्याय लिखेंगी।
कैलाश गहलोत क्या बोले?
बीजेपी विधायक चुने गए कैलाश गहलोत ने कहा "उन्हें और दिल्ली के लोगों को हार्दिक बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वह अद्भुत काम करेंगी।
मनजिंदर सिंह सिरसा क्या बोले?
विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा "रेखा गुप्ता को दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है...पीएम मोदी ने दिल्ली की बेटियों और बहनों को खूबसूरत तोहफा दिया है...हमें विश्वास है कि रेखा गुप्ता के साथ मिलकर हम दिल्ली को फिर से विकसित बना पाएंगे...''
क्या बोले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री?
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा "मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं. पीएम मोदी के नेतृत्व में हर राज्य में विकास होना चाहिए. मैं कल दिल्ली जा रहा हूं और वहां उन्हें (रेखा गुप्ता) को बधाई दूंगा।"
खुराना बोले- गर्व की बात है ये
रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री चुने जाने पर बीजेपी विधायक निर्वाचित खुराना ने कहा "यह बहुत गर्व की बात है। यह दिल्ली की 50% महिलाओं के लिए गर्व की बात है, जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया; यह बीजेपी के लिए गर्व की बात है... निश्चित रूप से कल से बीजेपी सरकार दिल्ली में विकास लाएगी।"
क्या बोले कपिल शर्मा?
बीजेपी विधायक चुने गए कपिल मिश्रा ने कहा "यह एक ऐतिहासिक फैसला है. विधायकों ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया है. हम सभी अब एलजी से मिलने जा रहे हैं!"
राष्ट्रीय महासचिव ने क्या कहा?
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ नेता ने कहा , "एक छात्र नेता से लेकर उन्होंने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया, उन्हें दिल्ली बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं..."












Click it and Unblock the Notifications