Rekha Gupta Cabinet के 6 मंत्रियों में कौन कितना अमीर? दो की नेथ वर्थ 100 करोड़ पार! जानें कितने पढ़ें-लिखे?
Rekha Gupta Cabinet: दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव आ चुका है। 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस खास मौके पर उनके साथ 6 नए मंत्रियों ने भी पद ग्रहण किया। इनमें अलग-अलग जातियों और समुदायों का संतुलन देखने को मिला।
सिख, पंजाबी, जाट, ब्राहम्ण शामिल हैं। शपथ के 4 घंटे बाद ही विभागों का बटवारा भी हो कर दिया गया। रेखा गुप्ता के पास गृह, वित्त, सर्विलेंस और प्लानिंग रखा है। आइए जानते हैं किसको क्या मिला? लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से कौन करोड़पति है? किसकी संपत्ति कितनी है? किसपर कितने क्रिमिनल केस और कौन कितना पढ़ा-लिखा है? आइए जानते हैं!

Who is Parvesh Sahib Singh: परवेश वर्मा - भाजपा के जाट नेता, दो बार सांसद
परवेश वर्मा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। वे दो बार सांसद रह चुके हैं और इस बार उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है।
- विभाग: शिक्षा, PWD और परिवहन
Parvesh Sahib Singh Networth:
- संपत्ति: ₹115 करोड़+
- कर्ज: ₹74 करोड़+
- Parvesh Sahib Singh Education: MBA, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, दिल्ली (1999)
- Parvesh Sahib Singh Criminal Case: क्रिमिनल केस: 1
Who is Ashish Sood: आशीष सूद - पहली बार बने विधायक, गोवा-जम्मू में निभाई भूमिका
आशीष सूद ने जनकपुरी से AAP के प्रवीण कुमार को हराया। वे भाजपा की गोवा और जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रभारी रह चुके हैं और युवा मोर्चा में भी काम कर चुके हैं।
- विभाग: राजस्व, पर्यावरण, खाघ एवं नागरिक आपूर्ति
Ashish Sood Net worth:
- संपत्ति: ₹6 करोड़+
- कर्ज: ₹4 करोड़+
- Ashish Sood Education: B.Com (ऑनर्स), दिल्ली विश्वविद्यालय (1986)
- Ashish Sood Criminal Case: क्रिमिनल केस: 0
Who is Manjinder Singh Sirsa: मनजिंदर सिंह सिरसा - सिख राजनीति का बड़ा चेहरा
मनजिंदर सिंह सिरसा तीसरी बार विधायक बने हैं। वे 2021 में अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए थे। इसके अलावा, वे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- विभाग: हेल्थ, अर्बन डेवलपमेंट और इंडस्ट्री
Manjinder Singh Net worth:
- संपत्ति: ₹248 करोड़+
- कर्ज: ₹57 करोड़+
- Manjinder Singh Education: शिक्षा: 12वीं पास, बीए ऑनर्स (अधूरा), दिल्ली विश्वविद्यालय (1992)
- Manjinder Singh Criminal Case: क्रिमिनल केस: 5
Who is Kapil Mishra: कपिल मिश्रा - AAP से BJP तक का सफर
कपिल मिश्रा ने करावल नगर सीट से AAP के मनोज कुमार त्यागी को हराया। वे केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं, लेकिन 2019 में भाजपा में आ गए।
- विभाग: जल, पर्यटन और संस्कृति
Kapil Mishra Net worth:
- संपत्ति: ₹1 करोड़+
- कर्ज: ₹48 लाख+
- Kapil Mishra Education: एम.ए. (सोशल वर्क), दिल्ली विश्वविद्यालय (2006)
- Kapil Mishra Criminal Case: क्रिमिनल केस: 3
Who is Ravinder Indraj Singh: रविंद्र इंद्राज सिंह - भाजपा का दलित चेहरा
रविंद्र इंद्राज सिंह ने बवाना सीट से AAP के जय भगवान उपकार को हराया। वे भाजपा के SC मोर्चा के कार्यकारी सदस्य भी हैं।
- विभाग: समाज कल्याण, SC/ST मामले
Ravinder Indraj Singh Net worth:
- संपत्ति: ₹7 करोड़+
- कर्ज: ₹35 लाख+
- Ravinder Indraj Singh Education: शिक्षा: BA, दिल्ली विश्वविद्यालय (2000)
- Ravinder Indraj Singh Criminal Case: क्रिमिनल केस: 0
Who is Pankaj Kumar Singh: पंकज कुमार सिंह - डेंटिस्ट से विधायक तक का सफर
पंकज कुमार सिंह पेशे से डेंटिस्ट हैं और उन्होंने विकासपुरी से AAP के महिंदर यादव को हराया। वे समाज सेवा में भी सक्रिय रहे हैं।
- विभाग: विधि, विधायी कार्य और आवास
Pankaj Kumar Singh Net Worth:
- संपत्ति: ₹4 करोड़+
- कर्ज: ₹1 लाख+
- Pankaj Kumar Singh Education: शिक्षा: BDS (डेंटल सर्जरी), मगध विश्वविद्यालय, बिहार (1998)
- Pankaj Kumar Singh Criminal Case: क्रिमिनल केस: 1
रेखा गुप्ता कैबिनेट में कौन सबसे अमीर और कौन सबसे पढ़ा-लिखा?
- सबसे अमीर: मनजिंदर सिंह सिरसा (₹248 करोड़+)
- सबसे ज्यादा कर्ज: परवेश वर्मा (₹74 करोड़+)
- सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे: परवेश वर्मा (MBA) और कपिल मिश्रा (MA)
- सबसे कम पढ़े-लिखे: मनजिंदर सिंह सिरसा (12वीं पास)
- सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस: मनजिंदर सिंह सिरसा (5 केस)
अब क्या बदलेगा?
दिल्ली की नई सरकार में अब हर वर्ग का प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है। ये मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों से आए हैं और अपने-अपने विभागों में नई नीतियां ला सकते हैं। अब देखना होगा कि ये जनता की उम्मीदों पर कितना खरे उतरते हैं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications