रक्षाबंधन 2021: राहुल गांधी ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर प्रियंका को दी बधाई, कैप्शन में लिखी ये बात

रक्षाबंधन 2021: राहुल गांधी ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर प्रियंका को दी बधाई, कैप्शन में लिखी ये बात

दिल्ली, 22 अगस्त: आज का दिन भाई-बहनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा दीर्घायु की कामना करती है। तो वहीं, भाई उपहार देकर उन्हें सुरक्षा का वचन देते है। रक्षा बंधन का यह पवित्र त्योहार कश्मीर से लेकर कन्याकुमार तक धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राखी के इस अवसर पर राजनेताओं ने भी बधाई संदेश जारी कर देशवासियों को बधाई दी है।

Rakshabandhan 2021: Rahul Gandhi wishes sister Priyanka by sharing a throwback picture

रक्षा बंधन के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ पुरानी तस्वीरे शेयर करते हुए रक्षा बंधन की बधाई दी है। यह तस्वीर राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा है कि मेरी बहन के स्नेह व साथ के लिए मेरे जीवन में एक ख़ास जगह है। हम एक दूसरे के दोस्त भी हैं और रक्षक भी। आज रक्षाबंधन के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं।

बता दें कि राहुल गांधी ने तीन तस्वीरों को मिलाकर एक कोलाज बनाया है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में पुरानी तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर अपने पिता राजीव गांधी और भाई राहुल के साथ एक पुरानी साझा की है।

Recommended Video

    Rakshabandhan पर Brother ने पेश की मिसाल, बड़ी Sister को kidney देकर बचाई जान | वनइंडिया हिन्दी

    प्रियंका गांधी ने भी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'भाई बहन के बीच दोस्ती और सम्मान का रिश्ता प्रेम को और गहरा कर देता है। आप सभी को भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।' इससे पहले केरल के वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने ओणम पर भी वीडियो संदेश जारी कर बधाई दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+