Rajinder Nagar Chunav Result 2025 Live: AAP-BJP में कड़ी टक्कर, जानिए राजिंदर नगर सीट से कौन जीता

Rajinder Nagar Chunav Result Live: दिल्ली चुनाव के सभी सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है और राजिंदर नगर विधानसभा सीट का परिणाम आ गया है। इस सीट पर मतदाता का रुख बड़ा उत्साहपूर्ण रहा। राजधानी की इस प्रतिष्ठित सीट पर हर चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है।

राजिंदर नगर में मतदाताओं का उत्साह और राजनीतिक दलों के बीच तेज प्रतिस्पर्धा इस सीट को दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक बनाती है। परिणाम आने के बाद यह साफ हो गया कि भाजपा ने अपने वादों और प्रचार से जनता का विश्वास जीत लिया है। 8 फरवरी को घोषित होने वाले नतीजे दिल्ली की राजनीति पर नया मोड़ लाई है।

Rajinder Nagar

राजिंदर नगर सीट का ताजा हाल

AAP प्रत्याशी दुर्गेश पाठक शुरूआती रुझानों में आगे थे लेकिन काउंटिंग पूरी होने के बाद पासा पलट गया। राजिंदर नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज ने 1231 वोटों से जीत दर्ज की है।

त्रिकोणीय मुकाबले की दस्तक

इस बार राजिंदर नगर में त्रिकोणीय टक्कर हो रही है।

  • AAP से उम्मीदवार दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak)
  • BJP से उम्मीदवार उमंग बजाज (Umang Bajaj)
  • कांग्रेस से उम्मीदवार विनीत यादव (Vineet Yadav)

इन तीनों दलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। अब तक इस सीट पर 61.25% मतदान दर्ज हुआ है, जिससे चुनाव का माहौल और भी रोचक हो गया है।

मतदान और मतगणना

मतदान 5 फरवरी 2025 को हुआ था, और मतगणना 8 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नतीजे आने के बाद ही यह तय होगा कि राजिंदर नगर की इस प्रतिष्ठित सीट पर किसका राज होगा।

पिछले चुनावों का इतिहास और आंकड़े

पिछले विधानसभा चुनाव में AAP के दुर्गेश पाठक ने इस सीट से BJP के राजेश भाटिया को 11,468 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, राजिंदर नगर सीट, जो नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, में 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती को 78,370 वोटों के अंतर से हराया था। ये आंकड़े इस बात को दर्शाते हैं कि इस सीट पर चुनावी टक्कर में हमेशा ही रोमांचक मुकाबला रहा है।

दिल्‍ली चुनाव 2025 के मुख्‍य आंकड़े

  • कुल सीटें: 70
  • बहुमत का आंकड़ा: 36
  • कुल उम्मीदवार: 699
  • मतदान केंद्र: 13,766
  • कुल मतदाता: 1.56 करोड़
  • कुल वोटिंग प्रतिशत: 60.54

विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+