दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने दुर्गेश पाठक को मिठाई खिलाकर दी बधाई, कहा- जनता ने हमारे अच्छे काम को सराहा
नई दिल्ली, 26 जून: आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर अपना जलवा कायम किया है, जहां उसके उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी राजेश भाटिया को 11 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के बाद से दिल्ली में AAP के कार्यालय में जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी ओर सीएम केजरीवाल ने भी इस जीत के लिए जनता का आभार जताया।
Recommended Video

जीत के तुरंत बाद दुर्गेश पाठक सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा। शुक्रिया राजेंद्र नगर। वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ये अरविंद केजरीवाल जी के प्रति देश भर में बढ़ रहे प्यार का असर है कि बीजेपी अपनी पूरी केंद्र सरकार की ताकत लगाकर भी उनको जनता के दिल से नहीं निकाल पा रही है।
पाठक ने कही ये बात
वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली के लोग BJP से नफरत करने लग गए हैं। मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि अगर दम है तो MCD चुनाव करवा लें, उनको पता चल जाएगा दिल्ली उनसे आजादी चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे गांव में आज तक कोई जिला पंचायत सदस्य नहीं बना। उस गांव से दिल्ली आकर IAS की तैयारी करने वाला एक साधारण लड़का आज MLA बना, ये सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications