Parineeti Chopra-Raghav Chadha: 'तूने जिंदगी में आकर...जिंदगी बदल दी', राघव चड्डा ने कही दिल की बात
Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों पर्सनल रिलेशनशिप की वजह से काफी चर्चा में हैं, दोनों की सगाई हो चुकी है और जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। आमतौर पर अपने रिलेशन के बारे में बात ना करने वालों राघव चड्डा ने हालिया इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप पर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनने के बाद वहां खड़े लोग मुस्कुरा उठे।

एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू के दौरान राघव से पूछा गया कि सगाई होने के बाद अब आपकी लाइफ में क्या चेंज हुआ है? तो इस पर मुस्कुराते हुए राघव ने कहा कि 'सच कहूं तो लाइफ बिल्कुल बदल गई है।'
'अब जरा मुझे थोड़ा कम चिढ़ाते हैं लोग'
'परिणिती के जीवन में आने के बाद से जिंदगी बदल गई है। पहले मेरे सहयोगी और मित्र मुझे हर बात पर उसका नाम लेकर चिढ़ाया करते थे लेकिन अब जरा मुझे थोड़ा कम चिढ़ाते हैं। पहले बहुत फोर्स करते थे कि परी से शादी कर लो लेकिन जब से मेरी सगाई हुई है, तब से ही उन सबकी बोलती बंद हो गई है।'
13 मई को सगाई हुई थी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की थी और उम्मीद की जा रही है कि दोनों की शादी अक्टूबर में हो सकती है। दोनों की सगाई दिल्ली में हुई थी जिसमें आप पार्टी के नेताओं के अलावा फिल्म जगत के कुछ लोग शामिल हुए थे। उम्मीद की जा रही है कि दोनों की शादी भव्य तरीके से होगी, अब ये मुंबई में होगी या फिर दिल्ली में, इसके बारे में तस्वीर साफ नहीं है।
दोनों की पहली मुलाकात पंजाब में हुई थी!
आपको बता दें कि राघव चड्डा और परिणीति की प्रेम कहानी कब शुरू हुई ये बात किसी को नहीं पता लेकिन कुछ लोगों का कहना है को दोनों की पहली मुलाकात पंजाब में हुई थी, जहां परिणीति एक फिल्म को शूट कर रहीं थीं।
'साथ में एक ब्रेकफास्ट किया...'
लेकिन सगाई के बाद परीणिती ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा थाा कि " साथ में एक ब्रेकफास्ट किया और मुझे पता लग गया कि मुझे वो मिल गया है। सबसे शानदार इंसान, जिसका शांत स्वभाव ही सबसे बड़ी शक्ति है।"
आठ महीने से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट
जिससे ये पता चलता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव की फर्स्ट मीटिंग एक ब्रेकफास्ट पर हुई थी। मालूम हो कि सगाई के आठ महीने पहले से दोनों को साथ स्पॉट किया जा रहा था, जिसके बाद ही दोनों के रिलेशन लेकर बातें कर रहे थे, लेकिन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की इसलिए इनकी प्रेम कहानी से लोग अभी भी अंजान हैं। परिणीति ने अपनी और राघव की कहानी को 'परीकथा' जैसा कहा था।












Click it and Unblock the Notifications