साथ-साथ चलते तो बात कुछ और होती...हरियाणा में कांग्रेस की हार पर राघव चड्ढा ने फिर कसा तंज
Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के युवा नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा आजकल अपने विरोधियों से ज्यादा INDIA गठबंधन के मुख्य घटक दल पर हमलावर हैं। कभी शायराना अंदाज में तंज कसते हैं, तो कभी सीधा निशाना साधते हैं। बुधवार को राघव ने हरियाणा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के लिए लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस की रणनीति और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, अगर हरियाणा में एकजुट होकर चुनाव लड़ा जाता तो परिणाम कुछ और ही होते।
एक न्यूज एजेंसी को दिए इटरव्यू में आप सांसद राघव ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP की जीत कम और कांग्रेस की हार ज़्यादा है। हरियाणा में जनता ने बीजेपी को हटाने और बदलाव लाने के लिए वोट किया लेकिन BJP को बहुमत मिला और उनकी सरकार बनी। देश में कई ऐसे राज्य हैं, जहां कांग्रेस BJP को नहीं हरा पा रही और यहां INDIA गठबंधन के दलों के साथ चुनाव लड़ा जाए तो परिणाम अलग होंगे।

आगे उन्होंने कहा, कुछ राज्यों में स्थानीय पार्टियाँ ख़ुद BJP को हरा सकती हैं और कई राज्यों में कांग्रेस BJP से सीधी लड़ाई में कमजोर पड़ जाती है। अगर यहां कांग्रेस INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है तो BJP को आसानी से हराया जा सकता है।
कल शायराना अंदाज में किया था तंज
मंगलवार को हरियाणा के चुनाव रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस पर तंज कसते हुए सांसद राघव चड्डा ने एक्स पर लिखा था- हमारी आरज़ू की फिक्र करते तो कुछ और बात होती, हमारी हसरत का ख्याल रखते तो एक अलग शाम होती। आज वो भी पछता रहा होगा मेरा साथ छोड़कर, अगर साथ-साथ चलते तो कुछ और बात होती।












Click it and Unblock the Notifications