केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब मंत्री और आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी दिल्‍ली में लगातार प्रदर्शन कर रही है। वहीं मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास को घेरने का ऐलान किया था लेकिन पुलिस चौकसी के कारण आप कार्यकर्ता वहां पहुंच सके। पीएम आवास की तरफ मार्च करते समय दिल्ली पुलिस ने पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर से पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस समेत आप के कई नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

delhi

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा पीएम आवास की तरफ जब मंगलवार को आप कार्यकर्ता मार्च कर रहे थे तबकार्यकर्ताओं को पटेल चौक मेट्रो पर हिरासत में लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी को अब दिल्ली में फैले हजारों केजरीवालों से भी डर लगने लगा है। जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है।

बता दें दिल्ल्‍ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रर्वतन निदेशासल ने आठ दिन पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। भाजपा नैतिक आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है। अरविंद केजरीवाल फिलहाल 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।

गौरतलब है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता और नेता समूहों में "इंकलाब जिंदाबाद" और "केजरीवाल जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए पटेल नगर इलाके के मेट्रो स्टेशन पहुंचे। बाद में, पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस और सोमनाथ भारती सहित कई AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

आप ने आरोप लगया कि बिना किसी तुक या कारण के दिल्ली पुलिस, उपसभापति राखी बिड़ला और AAP के कई स्वयंसेवकों और अरविंद केजरीवाल के समर्थकों के साथ हिरासत में पुलिस ने ले लिया है। यह देखना चौंकाने वाला है कि जबकि दिल्ली पुलिस शांतिपूर्वक विरोध कर रहे AAP समर्थकों को गिरफ्तार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+