पंजाब के CM भगवंत मान तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से जल्द करेंगे मुलाकात, लिस्ट में जुड़ा नाम
Arvind Kejriwal Arrest: कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है। रविावार को केजरीवाल से मिलने पंजाब के सीएम भगवंत मान तिहाड़ जेल जाएंगे। केजरीवाल से मिलने वालों की जेल लिस्ट में अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताल हफ्ते तिहाड़ जेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केरजवाी की मुलाकात होगी।

बता दें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल प्रशासन को एक पत्र लिखा था जिसमें भगवत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिलने की परमशीन मांगी थी।
सीएम भगवंत मान की इस गुजारिश को तिहाड़ जेल प्रशासन से अनुमति बना ली है। हालांकि तिहाड़ जेल में भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने सामान्य मुलाकाती यानी कॉमन विजिटर की तरह मिलने की परमीशन मिली है। भगवंत मान को केजरीवाल से 'मुलाकात जंगला' के जरिए मिलने की अनुमति दी गई। बता दें जंगला मुलाकात में जेल में बंद कैदी और मिलने के बीच में एक लोहे का जंगला होता है जिसके आर-पार बैठकर मुलाकात होती है।
तिलाड़ जेल प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान से केजरीवाल की मुलाकात से पहले सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जाएंगे. इसके लिए पंजाब के सीएओ की ओर से तिहाड़ प्रशासन से समय मांगा गया है दो राज्यों की मुख्यमंत्री की तिहाड़ जेल में मुलाकात के उचित प्रबंध करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications