"मेरे बच्चे को उसने इतना टॉर्चर किया", दिल्ली कैफे ओनर Puneet Khurana की मां ने रोते हुए लगाई न्याय की गुहार
Puneet Khurana Case: इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत मामले के बाद दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में वुडबॉक्स कैफे के मालिक पुनीत खुराना ने 31 दिसंबर 2024 की शाम पंखे से लटकर कर जान दे दी।
40 साल के खुराना का शव मॉडल टाउन के कल्याण विहार इलाके में स्थित उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला था। पुनीत खुराना की मौत की वजह उसकी पत्नी द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ना बताई जा रही है। उसके परिवार का आरोप है कि पुनीत खुराना ने अपनी पत्नी के टॉर्चर से तंग आकर मौत को गले लगा लिया।

पुनीत खुराना की मौत के बाद पूरा परिवार सदमें में हैं, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत के बाद अब पुनीत की मां ने रोते- बिलखते हुए बहू मनीका पाहवा पर गंभीर आरोप लगए हैं और न्याय की गुहार लगाई है।
पुनीत खुराना की मां ने बयां की ये सच्चाई
पुनीत खुराना की मां ने रोते हुए कहा "शादी के बाद एक साल तक बेटे-बहू में सबकुछ ठीक था, लेकिन उसके बाद दोनों में आए दिन झगड़े होने लगे थे। एक बार मैंने ही उन दोनों को अलग-अलग रहने की सलाह दी ताकि उन दोनों के बीच झगड़े खत्म हो और वो दोनों खुश रहें। लेकिन अलग होने के बाद भी वो मेरे बच्चे को टॉर्चर करती रही। मेरा बेटा कुढ़ता रहा।"
"वो टॉर्चर करती रही, मेरा बेटा कुढता रहा"
पुनीत खुराना की मां ने बताया "कभी-कभी दोनों के बीच झगड़े पैसे को लेकर होते थे क्योंकि दोनों कैफे में पार्टनर थे और कभी-कभी फैमिली इशू को लेकर वो झगड़ती थी। मुझे और उसके पापा को कोई तकलीफ ना हो इसलिए उसने हमसे कभी खुलकर बात नहीं की, वो हमसे कुछ नहीं बताता था अपने आप में ही कुढ़ता रहा और अपना सारा गम पीता रहा।"
हे भगवान मेरा बच्चा चला गया...
मां ने कहा "मुझे पता नहीं कल उसने ऐसा क्यों किया? पहले तो वो ठीक हो गया था लेकिन कल उसकी पत्नी ने इतना टॉचर्र किया कि उसने मजबूर होकर ये कदम उठाया। अंत में पुनीत की मां ने बिलखते हुए कहा हे भगवान, मेरा बच्चा चला गया, कृपया मेरे बच्चे को इंसान दें ताकि उसकी आत्मा को शांति मिल सके।"
#WATCH | Delhi | Deceased Puneet's mother says, "She (Puneet's wife) used to keep torturing him...I want justice for him." pic.twitter.com/DHQt9mNU2E
— ANI (@ANI) January 1, 2025
जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें पुनीत खुराना और मनीका पाहवा ने 2016 में शादी की थी और दिल्ली में फॉर गॉड्स केक बेकरी के साथ-साथ वुडबॉक्स कैफे नाम का पार्टनशिप पर एक कैफे चलाते थे। आपसी तनाव के कारण दोनों अलग रह रहे थे और कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। पुनीत खुराना के परिवार को दावा है कि पत्नी और अपने ससुराल वालों की कप्रताड़ना से तंग आकर उसने फंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुनीत खुराना ने मौत से पहले केा 59 मिनट लंबा एक वीडियो भी छोड़ा है।
ये भी पढ़ें - Puneet Khurana: पांच नई शर्त, मेंटली टॉर्चर और तलाक केस, अतुल की तरह पुनीत ने भी चुनी मौत की राह












Click it and Unblock the Notifications