Puneet Khurana: पांच नई शर्त, मेंटली टॉर्चर और तलाक केस, अतुल की तरह पुनीत ने भी चुनी मौत की राह
Puneet Khurana Case: 34 वर्षीय बंगलुरु के एआई इंजीनियरअतुल सुभाष केस तो आप सभी को याद ही होगा। ऐसा ही एक ओर मामला राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से सामने आया है। यहां अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर बेकरी मालिक पुनीत खुराना (Puneet Khurana) ने सुसाइड कर लिया। पुनीत का शव अपने घर में पंखे से लटका हुआ मिला।
Recommended Video
पुनीत और उसकी पत्नी दोनों मिलकर रेस्टोरेंट चलाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुनीत की पत्नी और ससुराल वाले उसे अक्सर परेशान करते थे और ताने मारते थे। इतना ही नहीं, पुनीत और उसकी पत्नी के बीच में तलाक को लेकर कोर्ट केस भी चल रहा था। पत्नी की धमकियों और शर्तों से पुनीत इस कदर परेशान हो चुका था कि उसे जीने से ज्यादा मौत की राह चुनना आसान लगा।

परिजनों ने ऐसा दावा किया है कि पुनीत की पत्नी उससे रेस्टोरेंट में अपना हिस्सा मांगती रहती थी। सुसाइड से पहले पति-पत्नी के बीच हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप परिजनों ने पुलिस को सौंपी है। साथ ही, पुनीत की पत्नी मनिका पाहवा और उसके माता-पिता व बहन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही पुलिस
परिजनों द्वारा सौंपी गई ऑडियो क्लिप के आधार पर पुनीत के सोशल मीडिया अकाउंट की भी पुलिस जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी तरह के सुसाइड नोट या वीडियो की मिलने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मृतक के मोबाइल की जांच की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कारोबार को लेकर भी विवाद चल रहा था।
पुलिस ने जब्त किया मृतक का फोन
खबर के मुताबिक, 40 वर्षीय पुनीत खुराना सुसाइड केस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता त्रिलोक नाथ खुराना ने बताया कि दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। अब उनका पिछले चार साल से तलाक का कोर्ट केस चल रहा था। इतना ही नहीं, एक मोबाइल फोन दिखाया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामान पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुनीत को मेंटली टॉर्चर करती थी पत्नी
पुनीत की बहन रीना ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि मनिका पाहवा के माता-पिता और उसकी बहन ने मेरे भाई पुनीत पर दबाव डाला, उसे तनाव में डाला और ये कहकर उकसाया कि 'तुम कुछ नहीं कर सकते, हिम्मत है तो आत्महत्या कर लो। इसी दबाव में उसने आत्महत्या की।
ससुराल वाले भेजते थे गुंडे, जेल भिजवाने की देते थे धमकी
परिजनों का कहना है कि पुनीत और मनिका का सहमति से तलाक के लिए हम सब तैयार थे। लेकिन, पुनीत की पत्नी व ससुराल वाले लगातार गुंडे भिजवाने और जेल भिजवाने की धमकी देती थी। तलाक का कोर्ट में चार साल से केस चल रहा था और दोनों दो साल से अलग-अलग रह रहे थे।
दोस्तों को सुनाई थी अपनी दर्द भरी कहानी
पुनीत के परिजनों ने बताया कि बीती रात करीब तीन बजे उसकी पत्नी ने उसे धमकाया व गाली दी। दोनों के बीच हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप पुलिस को भी सौंपी है। इतना ही नहीं, पुनीत ने अपने दोस्तों को बताया था कि उसकी पत्नी उसके माता-पिता को जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। पैसे की मांग कर रही है। इसी को लेकर वह बहुत चिंतित है और दबाव में है।
ये भी पढ़ें: 'दिल्ली में पूजा स्थलों को ध्वस्त करने की बना रही योजना', आतिशी के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार
पुनीत के सामने रखी थीं 5 नई शर्त
दोस्तों के मुताबिक, हमने पुनीत को कल ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा था। पुनीत के परिजनों का आरोप है कि दोनों के बीच पहले समझौता हुआ था, लेकिन उसकी पत्नी ने पहले हुए समझौते को मानने से इनकार कर दिया। उसने अब लिखित में पांच नई शर्त रखी थीं। नई शर्तों में उसने हर महीने 70 हजार रुपये देने की मांग की थी।
इतना ही नहीं, उसके वकील की फीस का भुगतान करने और माफीनामा लिखने की मांग रखी थी। ये शर्तें उसने खुद वाट्सएप पर भेजी हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि रात को पुनीत से बातचीत में उसकी पत्नी ने खूब गालियां दी थी और बातचीत की यह ऑडियो रिकॉर्डिंग उसने खुद ही भेजी है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में अतुल सुभाष जैसी घटना, बेकरी कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी से चल रहा था तलाक का केस












Click it and Unblock the Notifications