Pujari Granthi Samman Yojana: हर महीने 18000 रुपए, क्या है केजरीवाल की पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना? जानें सबकुछ
Pujari Granthi Samman Yojana: दिल्ली में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली की सियासत चरम पर है। दिल्ली के लोगों के लिए एक के बाद एक योजनाओं की घोषणा करने वाली सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने अब पुजारियों और ग्रंथियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत मंदिर और गुरुद्वारों में पूजा करने वाले पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सम्मान योजना (Pujari Granthi Samman Yojana) शुरू करने की घोषणा की है।
पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दलित छात्रों के लिए पहल करने के बाद अब उन्होंने मंदिर के पुजारियों के लिए नई योजना शुरू की है।

Pujari Granthi Samman Yojana: हर महीने मिलेंगे 18000 रुपए
अब पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना (Pujari Granthi Samman Yojana) की घोषणा केजरीवाल ने सोमवार (30 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। इस योजना के तहत दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपए मानदेय मिलेगा। इसी के साथ केजरीवाल ने साफ किया कि यह राशि वेतन नहीं बल्कि सम्मान का प्रतीक है।
पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना पर क्या बोले केजरीवाल?
केजरीवाल ने लोगों और भगवान के बीच मध्यस्थ के रूप में पुजारियों की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "एक तरह से पुजारी और ग्रंथी हमारे और भगवान के बीच सेतु का काम करते हैं। वे हमारी प्रार्थनाओं को भगवान तक पहुंचाते हैं।" इस योजना का उद्देश्य बिना किसी मौद्रिक कमी के वित्तीय सहायता सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: 'महिला सम्मान योजना' विवाद से AAP की बढ़ेगी मुश्किल या केजरीवाल को मिलेगा फायदा?
जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस?
योजना के लिए 31 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। केजरीवाल कनॉट प्लेस पर हनुमान मंदिर जाकर व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी दिल्ली भर के सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर पात्र पुजारियों और ग्रंथियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे।
पंजीकृत होने के बाद इन पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, केवल दिल्ली के भीतर सेवा करने वाले लोग ही इस लाभ के लिए पात्र हैं। फिलहाल अभी योजना के लिए और क्या नियम हैं इस बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: Sanjeevani Yojana: क्या है केजरीवाल की 'संजीवनी योजना'? किन लोगों को मिलेगा फायदा, जानें सभी सवालों के जवाब
केजरीवाल ने भरोसा दिया कि पंजीकरण पूरा होने के बाद पंजीकृत व्यक्तियों की संख्या के बारे में डिटेल साझा की जाएगी। यह पहल महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए संजीवनी योजना जैसी अन्य योजनाओं के बाद शुरू की गई है।












Click it and Unblock the Notifications