Sanjeevani Yojana: क्या है केजरीवाल की 'संजीवनी योजना'? किन लोगों को मिलेगा फायदा, जानें सभी सवालों के जवाब

sanjeevani yojana Kya Hai: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से बड़ा वादा किया है। केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि 60 साल ऊपर के बुजुर्ग का इस योजना में फ्री इलाज होगा।

अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर चुनाव बाद आम आदमी पार्टी सत्ता में वापस आती है तो 'संजीवनी योजना' को लागू किया जाएगा। इतना ही नहीं, केजरीवाल ने कहा कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग प्राइवेट या सरकारी जिस अस्पताल में इलाज कराना चाहेंगे, उनका इलाज फ्री कराया जाएगा।

sanjeevani yojana

संजीवनी योजना क्या है? Sanjeevani Yojana Kya Hai:

- संजीवनी योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को फ्री इलाज होगा।
- इस योजन के तहत बुजुर्गो को बिना शर्त फ्री इलाज मिलेगा।
- प्राइवेट हो या सरकारी, खर्च की कोई LIMIT नहीं हैं।
- दिल्ली चुनाव बाद लागू होगी संजीवनी योजना।

संजीवनी योजना के लाभ Sanjeevani Yojana Benefit:

- 60 साल या उससे ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज
- इलाज के दौरान खर्च की कोई सीमा नहीं
- दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा मुफ़्त इलाज।
- इस योजना में कोई आय सीमा नहीं है। चाहे कोई अमीर हो या फिर गरीब, सबका इलाज फ्री होगा।

संजीवनी योजना कब से होगी लागू

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बाद लागू होगी। कहा कि सरकार बनने के बाद इस योजना का प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद योजना को पारित किया जाएगा, जिसके बाद संजीवनी योजना दिल्ली में लागू होगी।

संजीवनी योजना के जल्द शुरू होगा पंजीकरण

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के तहत 2 से 3 दिन में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे। कहा कि बुजुर्ग लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कही भी जाने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे। आपको एक कार्ड भी देंगे, वो संभालकर रखना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+