Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बहन का रेप करने वाले से लेना चाहता था बदला, तिहाड़ जेल पहुंचकर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद कैदी जाकिर ने दूसरे कैदी मेहताब की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। जेल के अंदर हत्या की यह खौफनाक वारदात बदला लेने के लिए की गई थी। दरअसल, कैदी जाकिर ने बताया कि मेहताब ने उसकी बहन के साथ रेप किया था। जिससे आहत होकर उसकी बहन ने खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद से ही वह मेहताब से बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने इस हत्याकांड की स्क्रिप्ट लिखी थी।

तिहाड़ जेल में बंद थे दोनों आरोपी

तिहाड़ जेल में बंद थे दोनों आरोपी

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 29 जून की सुबह की है। मेहताब को दुष्कर्म के आरोप में तिहाड़ जेल संख्या 8 में रखा गया था। सोमवार की सुबह मेहताब का खून में लथपथ शव जेल मिला था, उस पर किसी नुकीली हथियार से वार किया गया था। वारदात को उसी जेल में बंद कैदी जाकिर ने अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जाकिर ने पुलिस को बताया कि साल 2014 मेहताब ने उसकी नाबालिग बहन को अगवा कर उसके साथ रेप किया था। इस घटना से आहत होकर उसकी बहन से खुदकुशी कर ली थी।

फिल्मी स्क्रिप्त तैयार कर लिया बदला

फिल्मी स्क्रिप्त तैयार कर लिया बदला

इस वारदात ने जाकिर को झकझोर कर रख दिया था। जाकिर हर हाल में अपनी बहन के रेप का बदला लेना चाहता था, लेकिन आरोपी रेप के मामले में तिहाड़ जेल जा चुका था। छह साल बाद आखिर जाकिर ने मौका तलाश कर अपनी बहन के साथ हुए गुनाह का बदला चुका लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी की मेहताब से बदला लेने के लिए जाकिर काफी समय से लगा हुआ था। इसके लिए उसने एक स्क्रिप्ट भी तैयार की। जिसके तहर जेल प्रशासन जाकिर को उसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जिस वार्ड के पहले तल पर मेहताब कैद था।

खुद जताई थी दूसरी वार्ड जाने की इच्छा

खुद जताई थी दूसरी वार्ड जाने की इच्छा

दरअसल, साल 2018 में जाकिर को जैतपुरी थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया। वह तिहाड़ जेल संख्या पांच में बंद था। वहीं, जाकिर का पता कि मेहताब भी इसी जेल में बंद है और वार्ड 8 में है। लिहाजा, मेहताब तक पहुंचने के लिए जाकिर ने एक साजिश रची। वो अपने साथियों के साथ बिना वजह झगड़ा करने लगा। फिर खुद ही उसने दूसरे जेल में जाने की इच्छा जताई। उसे तिहाड़ जेल संख्या 8 में शिफ्ट कर दिया गया, जिस वार्ड के पहले तल पर मेहताब कैद था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+