Delhi-NCR Pollution: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI पहुंचा 280, SC में आज फिर सुनवाई
नई दिल्ली, 24 नवंबर। दिल्ली की हवा में आज मामूली सुधार देखने को मिला है, हालांकि स्थिति आज भी अच्छी नहीं है। बुधवार को दिल्ली का AQI 280 है, जो कि खराब स्थिति में आता है , हालांकि कल की तुलना में ये काफी कम है, मंगलवार को AQI 315 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ये जानकारी दी है। मौसम विभाग ने पहले ही कहा है कि आज से दिल्ली के मौसम में परिवर्तन होने के आसार हैं, तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और हल्की हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।

तो वहीं दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट एक बार फिर से सुनवाई करेगा, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को प्रदूषण के लिए फटकार लगाई थी और कड़े निर्देश दिए थे। जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था और सरकारी कर्मचारियों को वर्क फॉर होम करने के आदेश दिए थे। अब ये आगे भी चलेगा या नहीं इस बारे में फैसला आज लिया जाएगा।

Recommended Video
आईएमडी ने कहा है कि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है,ऐसे में सभी को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। मालूम हो कि इस वक्त केवल दिल्ली ही नहीं पूरा एनसीआर प्रदूषण की गिरफ्त में हैं।
मंगलवार को प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड
- गुरुग्राम में AQI 349
- लखनऊ का AQI 237
- फरीदाबाद में AQI 339
- गाजियाबाद में AQI 354
- ग्रेटर नोएडा में AQI 342
- मुरादाबाद में AQI 332
- आगरा में AQI 341
- जयपुर में AQI 279
खास बातें
- PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
- AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications