Pollution: राजधानी की हवा आज भी जहरीली, नई स्टडी में दावा- 'दिल्ली में घरों के अंदर भी प्रदूषण चरम पर'
नई दिल्ली, 09 दिसंबर। गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर की हवा में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज भी यहां औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 208 ही है जो कि खराब श्रेणी में आता है। हालांकि वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने कहा है कि हवा की क्वालिटी पहले से तो सुधरी है लेकिन अभी भी सोचनीय स्थिति में है। बता दें कि दिल्ली नवंबर से ही प्रदूषण की मार झेल रहा है। लगातार कोशिशों के बावजूद दिल्ली आबोहवा में सुधार नहीं हो रहा है।
Recommended Video

तो वहीं शिकागो विश्वविद्यालय में ऊर्जा नीति संस्थान की नई स्टडी ने लोगों को और डरा दिया है। इस नए अध्ययन में दावा किया गया है कि 'दिल्ली में केवल घर के बाहर ही प्रदूषण लोगों को तंग नहीं कर रहा है बल्कि दिल्ली के घरों के अंदर वायु प्रदूषण का स्तर डब्ल्यूएचओ के मानकों से 20 गुना अधिक है। जिनके घरों में एयर प्यूरीफायर है, वहां स्थिति थोड़ी बेहतर है लेकिन प्रदूषण वहां भी है।'
ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली IMD - पश्चिमी दिल्ली · 214 AQI · खराब
- पूसा, दिल्ली DPCC - पश्चिमी दिल्ली · 271 AQI · बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली - पश्चिमी दिल्ली · 252AQI · बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 282 AQI · बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 284 AQI · बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, दिल्ली - 281 2 AQI, गंभीर
- लोधी रोड में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 281 (खराब) श्रेणी
बुधवार को प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा (यूपी-हरियाणा में भी स्थिति खराब)
- गुरुग्राम में AQI 317
- फरीदाबाद में AQI 311
- गाजियाबाद में AQI 341
- ग्रेटर नोएडा में AQI 312
- मुरादाबाद में AQI 322
- आगरा में AQI 326
- जयपुर में AQI 221
- लखनऊ में AQI 211
- अंबाला में AQI 248
खास बातें
- PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
- AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications