Police in Pixels: फोटो में दिखेगी दिल्ली की पुलिसिंग! किन्हें मिलेगा मौका? जानिए अंतिम तिथि

दिल्ली पुलिस सुरक्षा को जागरूकता और फोटोग्राफी को बढ़ावा देने के लिए ललित कला अकादमी के सहयोग से एक प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। जिसकी थीम दिल्ली की पुलिसिंग पर होगी।

Delhi Police

Police in Pixels: फोटोग्राफी को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली पुलिस की प्रतियोगिता (Photography Contest) में हिस्सा लेने वाले आर्टिस्ट्स के लिए 15 मार्च तक मौका है। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के जरिए पुलिस पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया जाएगा। प्रतियोगिता दो अलग-अलग श्रेणियों में होगी। इसमें प्रोफेशनल समेत वे भी भाग ले जो इस पेशे की समझ रखते हैं।

दिल्ली पुलिस ललित कला अकादमी के सहयोग एक एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। जिसका नाम है 'पुलिस इन पिक्सेल्स'। प्रतियोगिता स्मार्ट पुलिस' थीम पर आधारित होगी। तस्वीरों में दिल्ली पुलिसिंग की पूरी झलक देखने को मिलेगी। जिसमें स्मार्ट का अर्थ सख्त और संवेदनशील, सतर्क और जवाबदेह, विश्वसनीय, उत्तरदायी और तकनीकी विषय शामिल होंगे। प्रतियोगिता से जुड़ने का लिंक दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है।

प्रतियोगिता के लिए 16 फरवरी से तस्वीरें जमा की जा रही हैं। तस्वीरों को जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित है। दिल्ली पुलिस की ओर आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं की तीन श्रेणी निर्धारित की गई है। तीनों स्तर के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ दिल्ली पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर उनके द्वारा बनाई गई तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी। पहले, दूसरे और तीसरे विजेताओं के लिए 50,000 रुपये, 25,000 रुपये और 10,000 रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। जबकि फोटोग्राफी की शुरुआत करने वाले पहले, दूसरे और तीसरे विजेताओं के लिए 10,000 रुपये, 5,000 रुपये और 2,000 रुपये के नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

Recommended Video

    AAP MP Sanjay Singh ने Adani Group पर लगाए गंभीर आरोप, PM Modi को भी घेरा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+