'आप' के विधायक गुलाब सिंह को गिरफ्तार करने दिल्ली पुलिस गुजरात रवाना

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम गुजरात स्थित सूरत के लिए रवाना हो गई है।

aap-gulab singh

दिल्ली स्थित मटियाला से विधायक गुलाब सिंह पर जबरन धन वसूली के मामले की जांच में सहयोग न करने परउनके खिलाफ शुक्रवार (14 अक्टूबर) को गैर जमानती वारंट जारी किया था।

बता दें कि गुलाब सिंह पार्टी के गुजरात प्रभारी भी हैं। अपने खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद कहा था कि वो अभी पार्टी के काम के कारण गुजरात में हैं और जांच में 18 अक्टूबर को शामिल होंगे।

पार्टी नेताओं ने किए सवाल

हालांकि पुलिस के इस कदम पर पार्टी के नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि 16 अक्टूबर को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल गुजरात में रैली करने वाले हैं।

ऐसे में उनके लिए भी मुसीबत खड़ी हो सकती है। वारंट जारी होने पर खुद गुलाब सिंह ने कहा था कि यह वारंट सूरत की रैली में बाधा पहुंचाने के लिए जारी किया गया है लेकिन हम डरे नहीं है।

ये है मामला

गौरतलब है कि बीते महीने दो प्रॉपर्टी डीलरों दीपक और रिंकू ने आरोप लगाते हुए कहा था कि गुलाब सिंह के दफ्तर में काम करने वाले देंवेंदर और सतीश ने उनसे पैसे मांगे और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो ये वो भवन ध्वस्त करा देंगे जहां ये काम करते हैं।

इसके बाद धारा 384 के तहत 13 सितंबर को मामला बिंदापुर पुलिस थाने में दर्ज किया गया।

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि देवेंदर और सतीश से हुई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि विधायक की जानकारी में संगठित वसूली का का रैकेट चल रहा था।

इसी के बाद गुलाब सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें नोटिस भेजी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+