दिल्ली में 17 वर्षीय लड़की पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

किशोरी की बहन ने कहा कि मैं और मेरी बहन सुबह करीब 7:32 बजे स्कूल जा रही थी। अचानक मैंने उसकी चीख सुनी। मैं उसका चेहरा देखकर घबरा गई और अपने पिता को फोन किया। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया।

प्रतीकात्मक फोटो

तेजाब मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में 17 वर्षीय लड़की पर तेजाब फेंकने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले पीड़िता के बयान के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया था। आज यानी बुधवार की सुबह करीब नौ बजे दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में नाबालिग पर तेजाब से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए।

अस्पताल में चल रहा इलाज

किशोरी की बहन ने कहा कि मैं और मेरी बहन सुबह करीब 7:32 बजे स्कूल जा रही थी। अचानक मैंने उसकी चीख सुनी। मैं उसका चेहरा देखकर घबरा गई और अपने पिता को फोन किया। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। वह दोनों को जानती है। मेरे पिता भी उन्हें जानते हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस कमीश्नर को जांच के आदेश

बता दें कि दिल्ली के द्वारका में एक 17 वर्षीय लड़की पर एसिड हमले की घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच महिला आयोग ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग को नोटिस जारी करके एसिड के खुदरा बिक्री पर रोक लगाने को लेकर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, इससे पहले मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमीश्नर को जांच के आदेश दे दिए हैं।

परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी

एसिड अटैक की शिकार लड़की को सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की ने अपने पहचान के दो लोगों पर घटना को अंजाम देने का शक जताया है। लड़की के पिता ने पत्रकारों से बताया कि एसिड बेटी के दोनों आंखों में गया है। घटना के वक्त लड़की की छोटी बहन भी मौजूद थी। जब आरोपियों ने लड़की पर तेजाब डाला तो छोटी बहन घबरा गई। वह तुरंत घर भागकर गई और परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी।

8 प्रतिशत जला चेहरा

8 प्रतिशत जल गया है लड़की का चेहरा घटना के संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी ने बताया कि लड़की का 8 प्रतिशत चेहरा जल गया है। फिलहाल एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके, इसके लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है और कई जगहों पर दबिश भी दा जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Acid Attack: एसिड के खुदरा बिक्री पर रोक लगाने को लेकर DCW ने गृह विभाग को भेजा नोटिस, मांगी रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+