नाबालिग लड़कियों को किडनैप कर जबरन करवाता था शादी, पुलिस ने दंपत्ति को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो नाबालिग लड़कियों को किडमैप कर उनकी जबरन शादी करवाता था और बदले में मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग करने वाले ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह गीता कॉलोनी में सालों से चल रहा था और किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। पुलिस ने गैंग में एक दंपत्ति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 1 आरोपी की तलाश जारी है। ये गैंग अब तक 6 लड़कियों को बेच चुका है।

नाबालिग लड़कियों की किडनैपिंग का चल रहा था खेल

नाबालिग लड़कियों की किडनैपिंग का चल रहा था खेल

पुलिस ने गैंग को चलाने वाले दंपत्ति को अरेस्ट कर लिया है। वहीं 3 लड़कियों को भी रिकवर कर दिया है। वहीं इन लड़कियों को खरीदने वाले खरीददारों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ किडनैपिंग, पोक्सो, रेप व अन्य सेक्शन में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।

मोटी रकम में लड़कियों को बेच देते थे

मोटी रकम में लड़कियों को बेच देते थे

पुलिस के मुताबिक उनके पास 14 साल की लड़की के किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया गया था, जिसकी छानबीन के दौरान इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने लड़की को दादरी के पल्ला गांव से रिकवर किया। लड़की को 32 साल के युवक ने खरीदकर अपनी पत्नी बनाया था। पुलिस के सामने उसने इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर छानबीन शुरू कर दी।

लड़कियों का यौन शोषण

लड़कियों का यौन शोषण

आपको जानकर हैरानी होगी की 31 साल का अनुज और उसकी 25 साल की पत्नी नेहा इस पूरे गिरोह को चला रहे थे। उनके घर से पुलिस को 17 और 14 साल की दो लड़कियां और रिकवर हुईं। लड़कियों ने बताया कि उनके साथ यौन शोषण किया गया। गिरोह के लोग नाबालिग लड़कियों को बातों में फंसाकर अनुज और नेहा के पास ले आते थे, फिर उन्हें यहां कैद कर रखा जाता था। उन्हें मोटी रकम में उम्रदराज लोगों के हाथों बेच दिया जाता था। पुलिस अब अनुज और नेहा से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+