PM Modi News: हर भारतीय 'विकसित भारत' के लिए संकल्पित, SOUL के उद्धाटन में पीएम मोदी ने क्या कहा ?
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में 21 से 22 फरवरी तक चलने वाले पहले लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। ये कार्यक्रम स्कूल ऑफ अल्टीमेट (SOUL) द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्धाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, "21वीं सदी के 'विकसित भारत' के लिए आज हर भारतीय दिन-रात काम कर रहा है। ऐसे में 140 करोड़ के देश में हमें उत्तम नेतृत्व की जरूरत है।"

'SOUL' विकसीत भारत के लिए एक बड़ा कदम
पीएम मोदी ने देश समय की मांग को देखते हुए के देश के विकास के लिए बेहतरीन लीडर्स के विकास पर जोर दिया और 'SOUL लीडरशिप कॉनक्लेव' को भारत के विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस आयोजन को हृदय के बहुत करीब बताते हुए कहा कि, "कुछ आयोजन दिल के बहुत करीब होते हैं और आज का ये कार्यक्रम भी ऐसा ही है। देश के बेहतरीन निर्माण के लिए बेहतर नागरिकों का विकास जरूरी है। व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए आरंभ जन से ही होता है।'
उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि, "विवेकानन्द का विश्वास था कि अगर 100 लीडर उनके पास हों, तो वह भारत को सिर्फ आजादी ही नहीं, बल्कि दुनिया का नंबर वन देश बना सकते हैं। हमें इसी मंत्र को लेकर आगे की ओर बढ़ना है।"
सारे सेक्टर्स में भारत का प्रभाव कई गुना बढ़ेगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय, 21वीं सदी के 'विकसित भारत' के लिए दिन-रात काम कर रहा है। ऐसे में 140 करोड़ के देश में भी हर सेक्टर में, हर वर्टिकल में, जीवन के हर पहलू में हमें उत्तम से उत्तम नेतृत्व की जरूरत है। आने वाले समय में जब टेक इनोवेशन में एक नई नेतृत्व को आगे बढ़ाएंगे तो सारे सेक्टर्स में भारत का प्रभाव और असर कई गुना बढ़ जाएगा। देश का पूरा विजन और भविष्य एक मजबूत नेतृत्व पीढ़ी पर निर्भर होगा, इसलिए हमें वैश्विक सोच और स्थानीय सहयोग के साथ आगे बढ़ना है।
'विकसित भारत का संकल्प'
प्रधानमंत्री ने हर भारतीय को विकसित भारत के लिए संकल्पित बताया और कहा 21वीं सदी के विकसित भारत के लिए हर व्यकित कड़ी मेहनत कर रहा है। 21वीं सदी का नेतृत्व स्थापित करने के लिए स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप में बहुत बड़ी गुंजाइश है। पीएम के अनुसार, "स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप से महान नेता उभरेंगे जो विभिन्न क्षेत्रों का कुशल नेतृत्व करेंगे और किसी भी देश का मानव संसाधन उस राष्ट्र के विकास में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।"
ये भी पढ़ें: PM Modi In India Tex 2025: इंडिया टेक्स 2025 में हिस्सा लेंगे पीएम, टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मिलेगा नया आयाम












Click it and Unblock the Notifications