PM Modi In India Tex 2025: इंडिया टेक्स 2025 में हिस्सा लेंगे पीएम, टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मिलेगा नया आयाम
PM Modi In India Tex 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे भारत टेक्स 2025 में भाग लेंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे। यह कपड़ा उद्योग से जुड़ा एक मेगा वैश्विक कार्यक्रम है, जो 14 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 110 से अधिक देशों की भागीदारी है।
भारत टेक्स 2025 यह दो स्थलों पर फैले मेगा एक्सपो के रूप में आयोजित होगा, जिसमें पूरे वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र का प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल उद्योग की संभावनाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि नवाचार और स्टार्टअप्स के लिए एक महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करेगा।

इस आयोजन में कपड़ा उद्योग से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां और नीति निर्माताओं की उपस्थिति रहेगी। भारत टेक्स 2025 में वैश्विक सीईओ, 5000 से अधिक प्रदर्शक, 120 से अधिक देशों के 6000 अंतरराष्ट्रीय खरीदार और अन्य आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह भारत को वैश्विक कपड़ा उद्योग में एक नई पहचान देने का अवसर है।
इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय वस्त्र निर्माता संघ (आईटीएमएफ), अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति (आईसीएसी), यूरेटेक्स, टेक्सटाइल एक्सचेंज और यूएस फैशन इंडस्ट्री एसोसिएशन (यूएसएफआईए) सहित 25 से अधिक प्रमुख वैश्विक वस्त्र निकाय और संघ भी भाग लेंगे।
मेगा एक्सपो में स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा
भारत टेक्स 2025 का आयोजन दो स्थलों पर मेगा एक्सपो के रूप में किया जाएगा, जिसमें संपूर्ण वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 70 से अधिक सम्मेलन सत्र, गोलमेज सम्मेलन और पैनल चर्चाएं शामिल होंगी। इसके अलावा, हैकथॉन आधारित स्टार्टअप पिच फेस्ट, टेक टैंक और डिजाइन चुनौतियां भी होंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को करीब 4 बजे भारत मंडपम में सभा को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन से कपड़ा उद्योग में नई संभावनाओं और विकास के मार्ग खुलने की उम्मीद है। यह भारत को वैश्विक कपड़ा उद्योग में एक अग्रणी भूमिका निभाने में मदद करेगा।
मोदी सरकार के 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियानों को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन उद्योग को एक नई दिशा देने का काम करेगा। प्रधानमंत्री के संबोधन में नई नीतियों और सुधारों की घोषणा की संभावना है, जो कपड़ा उद्योग को और मजबूती प्रदान करेगी।
वैश्विक निवेशकों के लिए बड़ा मंच
भारत टेक्स 2025 केवल एक मेगा एक्सपो नहीं है, बल्कि यह कपड़ा उद्योग के संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एक ही मंच पर लाने का एक प्रयास है। यह आयोजन न केवल कपड़ा उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान देगा, बल्कि निवेश और इनोवेशन के नए अवसर भी प्रदान करेगा।
इस इवेंट के जरिए भारत वैश्विक कपड़ा बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा। इसके माध्यम से उद्योग के लिए नए आयामों का विकास होगा और भारत को वस्त्र निर्माण और निर्यात में अग्रणी देश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
भारत टेक्स 2025 वैश्विक निवेशकों के लिए भी एक बड़ा मंच साबित होगा। इसमें टेक्सटाइल एक्सचेंज और यूएस फैशन इंडस्ट्री एसोसिएशन (यूएसएफआईए) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी से वैश्विक निवेश के अवसरों में वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications