अति आत्मविश्वास ठीक नहीं, चुनाव आसान नहीं होता, केजरीवाल ने AAP पार्षदों को दिया जीत का मंत्र
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आप के सभी पार्षदों से मुलाकात की। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पार्षदों से जनता के बीच जाने को कहा। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास बेशुमार ताकत और पैसा है लेकिन वो भगवान नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास बेशुमार ताकत और पैसा है लेकिन वो भगवान नहीं हैं। लड़ाई भगवान और मोदी जी के बीच है। आखिरी में भगवान ही जीतेंगे और भगवान हमारे साथ हैं। नरेंद्र मोदी ने मुझे गिरफ्तार करके, दिल्ली और पंजाब में AAP के विधायक तोड़कर सरकार गिराने और पार्षद तोड़कर MCD छीनने की साजिश की थी लेकिन वह इसमें विफल रहे। यह बताता है कि भगवान हमारे साथ हैं।

केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, पिछले दो साल आम आदमी पार्टी के लिए बेहद कठिन रहे हैं। हमारे ऊपर जिस तरह से हमले किए गए, वैसे किसी भी सरकार ने अब तक किसी भी पार्टी पर नहीं किये थे। BJP की केंद्र सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई जांच नहीं कर रही है। उनका उद्देश्य आम आदमी पार्टी और हमारी राजनीति को समाप्त करना है।
मनीष सिसोदिया को लेकर आप मुखिया ने कहा कि बेहद मजबूत इंसान हैं। वह डेढ़ साल जेल में रहे। BJP वालों ने आम आदमी पार्टी से अलग होने के तमाम ऑफर दिए। जेल के बाहर इनका परिवार भी तमाम कष्ट झेल रहा था लेकिन मनीष जी टूटे नहीं, बीजेपी के आगे झुके नहीं। मुझे इनसे बहुत प्रेरणा मिली।
वहीं, केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव आसान नहीं होता है। किसी भी चुनाव को हल्का नहीं समझना चाहिए। जीवन में कभी भी Overconfidence नहीं होना चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। फरवरी में चुनाव हैं और जीतने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है।












Click it and Unblock the Notifications