दिल्ली सीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री ने GTB अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल (GTB Hospital) में कुप्रबंधन का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को अस्पताल का निरीक्षण करने का आदेश दिया था। जिसके बाद मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल का निरीक्ष्ण किया।

मंत्री ने बताया कि सीएम के आदेश पर आज मैंने जीटीबी अस्पताल का दौरा कर वहां का निरीक्षण कियाऔर स्वास्थ्य सचिव को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है साथ ही अस्पताल में सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मैं गुरुवार को औचक निरीक्षण के लिए मदन मोहन मालवीय अस्पताल गया, वहां पर सफाई व्यवस्था पर्याप्त पाई गई। आने वाले दिनों में मैं स्वास्थ्य सचिव के साथ ऐसे और औचक निरीक्षण करूंगा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के ज़ीटीबी हॉस्पिटल में सफ़ाई व्यवस्था ठीक करवाई गई है। इसके साथ ही भविष्य में मरीजों को इस तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए खास ध्यान रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सफाई ना रखने वाले जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।
बता दें बीते मंगवार को एक शख्स ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के शौचालयों में गंदगी की शिकायत की थी जिसको संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल का निरीक्षण किया था।
शख्स ने गंदगी से बजबाजाते अस्पताल के शौचालयों की फोटो शेयर करते हुए आरोप लगाते हुए लिखा था
"दिल्ली के बीमार अस्पताल, शौचालय गंदे हैं, मरीजों, उनके तीमारदारों, कर्मचारियों को शौचालयों के सामने से निकलते हुए नाक पर कपड़ा रखना पड़ता है। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था एकदम शून्य है। इस पोस्ट को शख्स ने सीएम केजीरीवाल को टैग किया था।
इसके जवाब में सीएम केजरीवाल ने लिखा था
मैंने स्वास्थ्य मंत्री को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज ही अस्पताल जाने और सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
I have directed health minister to visit the hospital today along with senior officials and take corrective steps https://t.co/dQOMLiyZyx
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 15, 2023
मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के दिशा निर्देशन में दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था यूँही दुरुस्त चलती रहे, इसी संदर्भ में आज मदन मोहन मालवीय अस्पताल का दौरा किया।
ओपीडी की व्यवस्था, अस्पताल में दवाइयां की उपलब्धता तथा डॉक्टर मरीजो का ठीक से इलाज कर रहे हैं या नहीं का जायजा लिया। pic.twitter.com/xbeQnPlg7G
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) November 16, 2023












Click it and Unblock the Notifications