सोमवार से शुरू होगी JNU की ऑफलाइन क्लास, कोरोना प्रतिबंधों में छूट के बाद खुला कॉलेज

नई दिल्ली, 06 फरवरी। कोरोना वायरस महमारी की देश में तीसरी लहर फिलहाल कमजोर पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में भी कोविड के मामले लगातार कम हो रहे हैं, जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने प्रतिबंधों से छूट देने का ऐलान कर दिया। दिल्ली सरकार द्वारा फिर से स्कूल-कॉलेज खोलने की अनुमति के बाद अब दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में ऑफलाइन क्लास शुरू करने की घोषणा की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को बताया कि सोमवार, 7 फरवरी से कॉलेज में फिर से क्लासें शुरू होंगी।

Offline class will start in JNU from Monday college opened after relaxation in corona restrictions

गौरतलब है कि शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड -19) के घटते मामलों के बीच उच्च शिक्षा संस्थानों को फिजिकल क्लास और लर्निंग की गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के बाद जेएनयू का ये फैसला आया है। विश्वविद्यालय के एक नए आदेश के अनुसार, विभिन्न स्कूलों, केंद्रों और विशेष केंद्रों के डीन और अध्यक्ष सोमवार से ऑफलाइन शिक्षण, शिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं। विश्वविद्यालय को पूरी तरह कार्यात्मक बनाया जाएगा, जिसमें कर्मचारी अपने कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थित होंगे।

यह भी पढ़ें: कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटों में 107474 नए केस, पॉजिटिविटी दर 7.42

Recommended Video

    UP School Reopen: UP में 7 February से खुलेंगे स्‍कूल-कॉलेज, ये होंगे नियम | वनइंडिया हिंदी

    जेएनयू में सभी अधिकृत कैंटीनों को भी सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करने की अनुमति होगी। डीडीएमए ने सोमवार से चरणबद्ध तरीके से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। दिल्ली में कोरोना मामलों की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 1,604 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,324 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज, हालांकि 17 लोगों की इस वायरस से मौत भी हुई है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो इसका आंकड़ा 9,979 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+