कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटों में 107474 नए केस, पॉजिटिविटी दर 7.42

नई दिल्ली, 06 फरवरी। भारत में कोरोना के मामलों लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 107474 नए मामले सामने आए हैं जबकि 213246 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 865 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के अभी भी सक्रिय केस की बात करें तो यह 1225011 है जबकि अभी तक देश में कोरोना से 501979 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि कोरोना पॉजिटिविटी रेट घटकर 7.42 तक पहुंच गई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे कारगर हथियार टीकाकरण है और देश में लगातार लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभी तक भारत में 1694626697 कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों की दी जा चुकी है।

Recommended Video

      Covid-19 Case India Update: 24 घंटे में 1,07,474 नए केस दर्ज, मौत का आंकड़ा भी घटा | वनइंडिया हिंदी
      corona

      गौर करने वाली बात है कि शुक्रवार को देश में कोरोना के 1.27 लाख नए केस सामने आए थे जबकि कोरोना के मामलों में 20 हजार से भी अधिक की गिरावट देखने को मिली थी। जिस तरह से देश में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है उसके बाद अलग-अलग प्रदेश में कुछ छूट दी जा रही हैं। दिल्ली में डीडीएम के निर्देश के बाद सोमवार से जिम खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि इस दौरान सभी जरूरी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है।

      स्वास्थ्य मंत्रालय के अनूसार देश में शनिवार शाम 7 बजे तक 40 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को दी गई है। केरल में कोरोना से सर्वाधिक लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में हुई है। पिछले 24 घंटों में केरल मे कोरोना से 33538 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 247 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना के अभी तक 62.44 लाख केस सामने आ चुके हैं। जबकि 58.33 ला लोग ठीक हो चुके हैं। 57740 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 32.10 फीसदी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+