OPINION: दिल्ली में अब जहरीली हवा पर लगेगी लगाम, सरकार ने की खास प्लानिंग

दिल्ली में सर्दियों से पहले ही हवा की गुणवत्ता इस बार खराब दिख रही है। ऐसे में सरकार ने स्थिति ने निपटने के लिए खास प्रबंध किए हैं। दिल्ली सरकार की ओर एक्यूआई स्तर की निगरानी करने वाली टीम पर बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के नियंत्रण के लिए को बढ़ावा देना, वाहन स्क्रैपिं नीती, इवेन- ऑड प्लान समेत कई योजनाएं शुरू की गईं।

दिल्ली NCR में GRAP-II के कार्यान्वयन में सुधार के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक भी बुलाई गई थी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सोमवार को इसके लिए एक आदेश जारी किया गया। सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में कई प्रभावी कार्यक्रम लागू किए गए हैं। इनमें सबसे अहम 'क्लीन एयर एक्शन प्लान है।

CM Atishi over Bhai Dooj 2024

दिल्ली में प्रदूषण लेवल कम करने की कवायद
GRAP एक्शन प्लान में पहचान किए गए रास्तों की रोजाना मैकेनिकल और वैक्यूम स्वीपिंग के साथ-साथ पानी का छिड़काव भी शामिल है। गोपाल राय ने यह भी कहा कि प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट पर पानी का छिड़काव और तेज किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) के 6,000 से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। पड़ोसी राज्यों से अनुरोध किया जाएगा कि वे दिल्ली में डीजल बसें न भेजें।

पार्किंग चार्ज भी बढ़ेगा
दिल्ली सरकार ने पार्किंग को लेकर एक समन्वय समिति बनाई है जो उपायुक्त की देखरेख काम करेगी। ये समिति हर दिन हॉटस्पॉट का दौरा करेगी और यह निगरानी करेगी कि उन क्षेत्रों में कार्य योजनाओं का पालन कैसे किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को सुबह लगभग 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 385 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

सरकार के 5 बड़े फैसले
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि GRAP-II में पांच नई पहल की गई हैं और डीजल जनरेटर को नियंत्रित किया जाएगा। गाड़ियों का पार्किंग चार्ज बढ़ाई जाएगा, जिससे लोग आने-जाने के लिए अपनी कारों का इस्तेमाल न करें। इसका उद्देश्य धूल और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को और कम करना है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली NCR में GRAP-II के कार्यान्वयन में सुधार के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक भी बुलाई गई थी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सोमवार को इसके लिए एक आदेश जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+