Weather Forecast: उत्तर भारत में दांत कटकटाने वाली सर्दी, अगले 2 दिन दिल्ली-UP पर भारी, कब मिलेगी राहत?

सच तो यह है कि आज राजधानी दिल्ली में शिमला से ज्यादा ठंड है। गुरुवार को राजधानी के लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Weather Forecast

North India Weather Forecast( दिल्ली का मौसम): दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त ठंड का रौद्र रूप जारी है, ठिठुरन, कोहरे और शीतलहर से कांप रहे उत्तर भारत के लोगों को ये पीड़ा अगले तीन दिनों तक झेलनी पड़ेगी क्योंकि मौसम विभाग ने कहा है कि स्थिति में सुधार 7 जनवरी के बाद ही नजर आएगा क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता तीन दिन बाद कम हो जाएगी, जिसके बाद लोगों को राहत मिलेगी लेकिन तब तक लोगों को सर्दी का आतंक झेलना पड़ेगा। विक्षोभ की वजह से कई राज्यों में बारिश का भी अनुमान है, जिसके कारण ठंड में इजाफा होगा।

शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली में आज इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही है। राजधानी के लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं मौसम विभाग ने यहां पर शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सच तो यह है कि आज राजधानी दिल्ली में शिमला और नैनीताल से ज्यादा ठंड है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), कांगड़ा (3.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (4.4 डिग्री सेल्सियस) से कम रहा। 6.2 डिग्री सेल्सियस) से भी कम रहा है।

Weather Forecast

Recommended Video

    Bihar में शराब पीने वालों को Tej Pratap Yadav की खुली चेतावनी, पकडकर...| वनइंडिया हिंदी | *News

    दिल्ली समेत एनसीआर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा और लोगों का आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। घने कोहरे की वजह से सैकड़ों गाड़ियां लेट चल रही हैं तो वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है। घने कोहरे के कारण आज दिल्ली में दृश्यता 200 मीटर रह गई थी, जिसकी वजह से सड़कों पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। केवल दिल्ली ही नहीं पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, , राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम का यही हाल है और इसलिए यहां पर Cold Day घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश में तो अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।

    Weather Forecast

    तो वहीं राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू और करौली समेत कई जिलों में भीषण शीतलहर जारी रहने को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। तो वहीं भारत के मुकुट कश्मीर में इस वक्त बर्फ ही बर्फ छाई हुई है जिससे सैलानियों की तो मौज हो गई है तो वहीं डल झील इस वक्त जम गई है और कई जगहों पर पारा शून्य के नीचे है। यहां के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग मेंशून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मौसम का ये हाल अगले करीब 10-15 दिन यूं ही रहने वाला है इसलिए आईएमडी ने सबको सेहत के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+