आईएसआईएस से संबंधों के लिए दिल्ली में एक गिरफ्तार
एनआईए ने बुधवार शाम को युवक को आईएसआईएस के लिए काम करने और सूचनाएं जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली। आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ा होने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक मूल रूप से केरल का है। एनआईए ने बुधवार शाम को युवक को आईएसआईएस के लिए काम करने और सूचनाएं जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।

हाल ही में विदेशी संगठनों से जुड़े होने के शक में एक के बाद एक कई गिरफ्तारियां हुई हैं। मंगलवार को एटीएस ने भोपाल में 11 लोगों को पाक की खुफिया एंजेसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा है। इनमें से कई लोग प्रदेश के सत्ता पक्ष के करीबी भी बताए जा रहे हैं। एक आरोपी की प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। भोपाल के बाद अब दिल्ली मे आईएसआईएस से जुड़ाव को लेकर केरल के युवक की गिरफ्तारी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications