NGT की दक्षिण दिल्ली के ठहरे हुए नाले की समस्या पर प्रतिक्रिया, MCD की देरी पर जताई नाराजगी
दक्षिण दिल्ली में एक ठहरे हुए नाले से जुड़ी शिकायत पर सुनवाई करते हुए। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली नगर निगम द्वारा समय पर जवाब दाखिल न करने पर नाराजगी जताई है। यह मामला ग्रेटर कैलाश-I के निवासियों द्वारा दायर की गई शिकायत से संबंधित है। जिनका आरोप है कि नाले की वजह से मच्छर प्रजनन हो रहा है और दुर्गंध फैल रही है। जिससे इलाके के लोगों को असुविधा हो रही है।
NGT के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली बेंच ने बुधवार को अपने आदेश में यह भी बताया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने MCD को 27 अगस्त को एक पत्र भेजा था। इस पत्र में नाले की सफाई और गाद हटाने का आग्रह किया गया था। ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। DPCC ने एक निरीक्षण रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। जिसमें यह साफ तौर पर कहा गया कि ठहरा हुआ नाला मच्छरों के प्रजनन का प्रमुख कारण बन रहा है।

बेंच में न्यायिक सदस्य अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल भी शामिल थे। बेंच ने MCD के जवाब दाखिल न करने पर आश्चर्य जताया। NGT ने भविष्य में समय पर जवाब दाखिल करने के MCD के वकील के आश्वासन को स्वीकार किया और वकील के स्थगन के अनुरोध को मानते हुए। मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को निर्धारित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications