New Year 2025: दिल्ली में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सख्ती, इस मेट्रो स्टेशन से रात 9 के बाद नहीं मिलेगा एक्जिट
New Year 2025: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों को नए साल की पूर्व संध्या पर रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीएमआरसी की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को राजीव चौक स्टेशन से सिर्फ आखिरी ट्रेन रवाना होने तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। 31 दिसंबर को रात 9:00 बजे के बाद यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, शाम की आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक प्रवेश की अनुमति होगी। यह कदम नए साल के जश्न के दौरान होने वाली बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के DMRC की ओर से प्रयास माना जा रहा है।

न्यू ईयर पर दिल्ली में बढ़ेगी सुरक्षा
दिल्ली के भीड़भाड़ वाली जगहों पर निगरानी बढ़ेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों को तैनात करके सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। कनॉट प्लेस, हौज खास जैसी बाजारों, मॉल के पास और उन क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस मंगलवार रात 9 बजे से प्रतिबंध लगाएगी। आगामी वर्ष का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के लोकप्रिय स्थानों पर आने वाली भारी भीड़ को संभालने के लिए अस्थायी नियम लागू किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications