NEET 2024 Result: आम आदमी पार्टी ने एसआईटी जांच कराने की मांग की

NEET परीक्षा में कथित धांधली होने का आरोप लगाया जात रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने NEET ug exam में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एसआईटी की मांग की है।

शनिवार को आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कान्‍फ्रेंस की जिसमें उन्‍होंने हाई कोर्ट की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) की मांग की है। आप नेता जैस्मीन शाह ने प्रेस कान्‍फ्रेंस की जिसमें उन्‍होंने नीट परीक्षा में धांधली के कारण छात्रों के भविष्‍य को लेकर चिंता जताई है।

aap

बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET-UG के नतीजे 7 जून को जारी किए। जिसमें एक ही सेंटर के कई छात्रों ने ये परीक्षा पास की है जिसके बाद हंगामा हो रहा है।

हालांकि शनिवार को एनटीए ने घोषणा की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने चार सदस्यीय पैनल का गठन किया है। यह पैनल परीक्षा में 1,500 से अधिक उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स की समीक्षा करेगा।

मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्‍छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को दोबारा करवाने की मांग उठ रही है।

इस परिणाम के बाद आप नेता शाह ने दावा किया कि NTA पेपर लीक मामले और इसकी संभावित सीमा पर चुप है। उन्होंने कुछ छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए।

उन्‍होंने कहा आम आदमी पार्टी इस मामले में देश के युवाओं के साथ पूरी तरह खड़ी है क्योंकि यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है। उन्होंने इन अनियमितताओं के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+