दिल्ली में महिलाओं के प्रति आपराधिक मामले घटे, सबसे ज्यादा रेप एमपी में; सर्वाधिक दंगे बिहार में हुए

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने देश में अपराधों को लेकर नए आंकड़े जारी कर दिए। इन आंकड़ों में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। सामने आया कि राजधानी दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध कम हुए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में ये और ज्यादा बढ़ गए। वर्ष 2017 के दौरान महिलाओं के प्रति अपराधों के दिल्ली में 13 हजार 76 केस दर्ज किए गए थे, उससे पहले साल 2016 में यह संख्या 15 हजार 310 रही थी। उससे भी पहले 2015 में दिल्ली में दर्ज केसों की संख्या 17 हजार 222 थी। हालांकि, अभी एनसीआरबी का 2019 और 2018 का डाटा जारी नहीं हुआ है। एनसीआरबी की वर्ष 2017 को लेकर जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में संज्ञेय अपराध के 50 लाख से ज्यादा केस दर्ज हुए।

महिलाओं के प्रति अपराधों में मप्र की हालत खराब, राजस्थान सुधरा

महिलाओं के प्रति अपराधों में मप्र की हालत खराब, राजस्थान सुधरा

महिलाओं के प्रति आपराधिक मामलों में मध्य प्रदेश में स्थिति खराब हुई है। इस राज्य में 2015 में 24 हजार 231 मामले दर्ज हुए थे। जो साल 2016 में बढ़कर 26 हजार 604 हो गए। उसके बाद 2017 में और ज्यादा बढ़ गए। 2017 में यहां 29 हजार 788 मामले दर्ज किए गए। हालांकि, राजस्थान में सुधार देखा गया है। राजस्थान में 2015 में 28 हजार 224 मामले दर्ज हुए थे। फिर 2016 में 27 हजार 422 और 2017 में 25 हजार 993 मामले दर्ज किए गए।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जघन्य अपराध दर्ज हुए

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जघन्य अपराध दर्ज हुए

वर्ष 2017 के दौरान पूरे देश में हुए अपराधों में से सबसे ज्यादा 10.1 फीसदी अपराध उत्तर प्रदेश में ही हुए। सबसे ज्यादा सड़क हादसे, सबसे ज्यादा दहेज हत्याएं और सबसे ज्यादा अपहरण इसी प्रांत में हुए। जबकि, दुष्कर्म और दंगों के मामले में यह राज्य देश में दूसरे नंबर पर रहा। सबसे ज्यादा दुष्कर्म के मामले मध्यप्रदेश में सामने आए। देश में सबसे ज्यादा दंगे बिहार में हुए।

वर्ष 2017 में हत्याओं के मामले

वर्ष 2017 में हत्याओं के मामले

सबसे ज्यादा सबसे कम
उत्तर प्रदेशः 4324 लक्षद्वीपः 0
बिहारः 2803 दादर-नगर हवेलीः 03
महाराष्ट्रः 2103 दमन-दीवः 06
प. बंगालः 2001 अंडमान-निकोबारः 09
मध्यप्रदेशः 1908 सिक्किमः 13

सड़क हादसे

सड़क हादसे

सबसे ज्यादा सबसे कम
उत्तर प्रदेशः 15,941 लक्षद्वीपः 0
तमिलनाडुः 15,414 अंडमान-निकोबारः 21
महाराष्ट्रः 12,091 मिजोरमः 22
मध्यप्रदेशः 11,140 नगालैंडः 35
कर्नाटकः 9,818 सिक्किमः 39

दुष्कर्म

दुष्कर्म

सबसे ज्यादा सबसे कम
मध्यप्रदेशः 5562 लक्षद्वीपः 0
उत्तर प्रदेशः 4246 दादर-नगर हवेलीः 1
राजस्थानः 3305 दमन-दीवः 7
ओडिशाः 2070 पुड्डूचेरीः 7
केरलः 2003 अंडमान-निकोबारः 13

दंगे

दंगे

सबसे ज्यादा सबसे कम
बिहारः 11,698 लक्षद्वीपः 1
उत्तर प्रदेशः 8990 पंजाबः 1
महाराष्ट्रः 7743 सिक्किमः 2
कर्नाटकः 5377 मिजोरमः 2
केरलः 4689 मेघालयः 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+