दिल्‍ली में तीन रैलियां करेंगे नरेंद्र मोदी

Narendra Modi's rally in Delhi
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के पहले भाजपा नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का पूरा लाभ लेकर राज्‍य में सत्‍ता में वापसी का सपना देख रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नरेंद्र मोदी 23 नवंबर, 30 नवंबर और 1 दिंसंबर को रैलियां सम्‍बोधित करेंगे। रैलियों के संयोजक बनाये गये विजय गोयल का कहना है कि हमारा एजेंडा साफ है, बदलेगी दिल्‍ली, बदलेगा भारत।

23 नवंबर को होने वाली रैली द्वारका, सेक्‍टर- 14, डीडीए पार्क में पांच बजे से होगी। इसमें 10 विधानसभा के लोगों को शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन रैलियों में भाजपा महंगाई, बिजली, पानी, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्‍टाचार का मुद्दा उठायेगी। ज‍बकि 30 नवंबर की रैली का मुख्‍य क्षेत्र नई दिल्‍ली, चांदनी चौक और पूर्वी दिल्‍ली क्षेत्र होगा। वहीं 1 दिसंबर की रैली अंबेडकर नगर में की जाएगी।

भाजपा महासचिव राम लाल और अन्‍य भाजपा नेताओं के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि लोगों को बड़ी संख्‍या में एकत्र करने के लिए सोशल मीडिया और मोबाईल का सहारा लिया जा रहा है। विजय गोयल का कहना है कि मोदी को कार्यकर्ताओं का भारी समर्थन मिल रहा है और जनता भी कांग्रेस राज से छुटकारा चाहती है अत: हमें उम्‍मीद है कि हम चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+