Narela Industrial Fire : चप्पल-जूते बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगी

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक की चप्पल और जूते बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। Narela Industrial Fire delhi plastic slippers shoes manufacturing factory fire

Narela Industrial Fire : दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक की चप्पल और जूते बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Narela Industrial Fire

नरेला इलाके में लगी आग के बारे में ANI की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि नरेला की एक फैक्ट्री में लगी आग की सूचना के बाद पहले दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी। भयावह आग के कारण और फायर टेंडर भेजे गए हैं।

फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार गिरफ्तार

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के नरेला में मंगलवार, 2 नवंबर को भी एक दूसरे फुटवियर फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी।दिल्ली दमकल सेवा के मुताबिक फुटवियर फैक्ट्री में लगी आग के कारण दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। इसके संबंध में दिल्ली पुलिस ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फुटवियर फैक्ट्री के मालिक साहिल गर्ग और ठेकेदार वासुदेव यादव को गिरफ्तार किया था।

Recommended Video

    Chennai Airport पर Trolley Bag में छिपाया 46 लाख का सोना, कस्टम ने पकड़ा | वनइंडिया हिंदी | *News

    हादसे के समय फैक्ट्री में 300 लोग थे

    2 नवंबर को हुए हादसे में घायल हुए लोगों को राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। दिल्ली दमकल विभाग के डीओ संदीप दुग्गल ने फैक्ट्री में काम करने वाले एक ठेकेदार का हवाला देते हुए कहा था कि फैक्ट्री में 300 लोग काम कर रहे थे। आग लगने के बाद अधिकांश लोग खुद बाहर निकल आए।

    सितंबर में भी लगी थी आग

    पड़ोसियों ने सीढ़ियां लगाकर फैक्ट्री से लोगों को निकालने में मदद की। बता दें कि इससे पहले 23 सितंबर को भी नरेला इलाके में ही एक अन्य फुटवियर निर्माण कारखाने में आग लग गई थी। उस हादसे में भी आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+