Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाई से बोली थी नैंसी, 'दो दिन बात ना हो तो समझना मैं मर गई', 15 दिन बाद पानीपत में इस हाल में मिली

दिल्ली। हरियाणा के पानीपत जिले में तीन साल से चल रही एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है, जिसे सुनकर लोगों के भी होश उड़ गए। दरअसल, पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी थाना क्षेत्र से 10 नवंबर को नैंसी शर्मा लापता हो गई थी। नैंसी शर्मा का शव पुलिस ने पानीपत के रिफाइनरी के पास झाड़ियों से बरामद किया था। पुलिस की मानें तो नैंसी के सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में अब नैंसी के चचेरे भाई ने जो खुलासा किया है वह चौंकाने के साथ ही दुखी करने वाला भी है।

9 नवंबर को हुई थी नैंसी से बात

9 नवंबर को हुई थी नैंसी से बात

नैंसी के भाई ने बताया कि नैंसी की हत्या से एक दिन पहले यानी 9 नवंबर को दोनों की बात हुई थी। उस समय नैंसी ने कुछ ऐसी बात बताई थी कि अगर उसपर यकीन किया गया होता तो आज नैंसी जिंदा होती। दरअसल, नैंसी के चचेरे भाई जतिन शर्मा ने बताया कि नैंसी शादी के बाद से ही काफी दुखी थी। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। 9 नवंबर को उसके साथ मारपीट की गई। उसने उसे और मां को फोन करके बताया कि वो बहुत दुखी हैं, ये लोग उसे मार देंगे। अगर मेरी आप लोगों से दो दिन बात ना हो तो समझ जाना मुझे मार दिया गया है।

तीन साल पहले हुई थी साहिल से दोस्ती

तीन साल पहले हुई थी साहिल से दोस्ती

दिल्ली सागर पुरी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उनकी तीन बेटे-बेटियों में नैंसी सबसे बड़ी थी। रिद्घिमा छोटी बहन व दीवान शर्मा छोटा भाई है। पिता संजय शर्मा का अपना काम है। तीन साल पहले नैंसी की दोस्ती जनकपुरी निवासी साहिल चोपड़ा पुत्र अश्वनी चोपड़ा के साथ हुई थी। अश्वनी चोपड़ा का दिल्ली में कार सेल एंड परचेज का काम है। दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 27 मार्च, 2019 को दोनों ने मंदिर में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद दोनों में अनबन होने लगी थी।

10 नवंबर को लापता हो गई थी नैंसी

10 नवंबर को लापता हो गई थी नैंसी

संजय शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर के बाद जब उनकी काफी दिनों तक नैंसी से बात नहीं हुई तो उन्होंने 25 नवंबर को जनकपुरी थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर से उनकी बेटी का मोबाइल फोन बंद है। शिकायत के आधार पर जनकपुरी थाना के एसएचओ जयप्रकाश व इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने नैंसी के पति साहिल की कॉल डिटेल को खंगाला तो पाया कि उसकी बातचीत शुभम नामक शख्स से लगातार हो रही है। उसकी लोकेशन पानीपत में नजर आई।

15 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

15 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

शुभम के बारे में पूछताछ में पता चला कि वह साहिल के यहां नौकरी करता है। इसके बाद पुलिस ने शुभम व साहिल से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि उन्होंने नैंसी को गोली मार दी और शव को पानीपत स्थित रिफाइनरी के पास सड़क किनारे फेंक दिया। आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस को इस मामले में तीसरे अन्य शख्स के बारे में पता चला। उसका नाम बादल है। पुलिस ने तीनों से मिली जानकारी के आधार पर शव को पानीपत रिफाइनरी के पास स्थित सड़क किनारे खेत से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, शव करीब 15 दिन तक खेत में पड़ा रहा।

नैंसी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

नैंसी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि साहिल ने बचने के लिए मियांवाली नगर थाना में नैंसी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। साहिल ने पुलिस को बताया कि नैंसी लाल बत्ती के पास कार से उतरी और गायब हो गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह नैंसी से परेशान रहता था। उसने स्थायी तौर पर पत्नी से छुटकारा पाने के इरादे से उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में हथियार व शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार की बरामदगी होनी शेष है।

लॉन्ग ड्राइव पर ले गया था साहिल

लॉन्ग ड्राइव पर ले गया था साहिल

घटना का खुलासा एसएचओ जयप्रकाश और इनकी टीम ने किया है। पुलिस ने बताया कि साहिल चोपड़ा की उसकी पत्नी नैंसी शर्मा के साथ अक्सर झगड़ा हुआ करता था। 9 नवंबर की रात में भी दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। तभी साहिल ने पत्नी को मारने का फैसला कर लिया। उसने शुभम और ड्राइवर बादल की मदद ली। तीनों ने अवैध पिस्टल और गोलियों का जुगाड़ किया और 10 नवंबर की सुबह 9 बजे अपने घर पहुंचा। फिर साहिल ने पत्नी नैंसी से रात की लड़ाई के लिए माफी मांगी और उसे मूड चेंज करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए मनाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+