दिल्ली में 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या, कुछ महीने पहले हुआ था झगड़ा; शराब पीने के लिए बुलाया
South Delhi Murder News: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके में दोस्तों ने मिलकर एक 17 साल के किशोर को मौत के घाट उतार दिया। घटना साउथ दिल्ली के सतपुला पार्क की बताई जा रही है, जहां किशोर की चाकू से गोदने और पत्थर से कुचल कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया।
पुलिस के मुताबिक एक 17 वर्षीय लड़के की उसके छह दोस्तों ने चाकुओं और ईंटों से हमला करके हत्या कर दी। उनका शव शुक्रवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर के पार्क में मिला।

शराब पीने के लिए बुलाया और फिर मार डाला
लड़के की पहचान विवेक के रूप में हुई है। एक आरोपी ने विवेक को शराब पीने के लिए बुलाया और नशे में धुत होने पर उसे सतपुला पार्क ले गया। जहां पांचों आरोपी पार्क में उसका इंतजार कर रहे थे और अंदर घुसते ही विवेक पर दो चाकुओं और ईंटों से हमला कर दिया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि शव के चेहरे, गर्दन, छाती और पेट पर चाकू के घाव थे। पुलिस अधिकारी चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे सतपुला पार्क में शव देखे जाने के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई। पुलिस खिड़की गांव के पास घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेट, छाती, गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान पाए। पीड़ित की पहचान विवेक के रूप में की गई। जो कि इंद्र कैंप, बेगमपुर का निवासी बताया जा रहा है।
आरोपी से हुआ था विवेक का झगड़ा
पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि साजिश उनमें से एक ने रची थी जो विवेक के प्रति नफरत रखता था। आरोपी को विवेक ने कुछ महीने पहले झगड़े में पीटा था।
पुलिस ने कहा कि नाबालिग, जो तब से विवेक से दुश्मनी रखता था ने अपने दोस्तों के साथ उस पर हमला कर दिया। विवेक के परिवार का कहना है कि गुरुवार को घर से निकलते समय उसने झूठ बोला था और बताया था कि वह अपने पिता से मिलने जा रहा है। जब वह नहीं लौटा तो उन्होंने उसके फोन पर कई बार कॉल करने की कोशिश की लेकिन वह बंद था। किशोर की लाश जब पुलिस घर लेकर पहुंची तो परिवार को उसकी हत्या की जानकारी मिली।












Click it and Unblock the Notifications