'देश के गद्दारों को, गोली मारो...', मुहर्रम जुलूस में हिंसा के बाद दिल्ली में थाने के बाहर लगे नारे

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम जुलूस में हिस्सा लेने वाली भीड़ की पुलिस के साथ झड़प के एक दिन बाद भी इलाके में तनाव बना हुआ है। रविवार को हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने नांगलोई पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। इतना ही नहीं उनहोंने कथित दंगाइयों की गिरफ्तारी की मांग भी की।

नांगलोई पुलिस स्टेशन के बाहर यह विरोध प्रदर्शन लगभग आधे घंटे तक चला। इस दौरान 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' और 'जय श्री राम' की नारेबाजी की गई।

Muharram violence

कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शनिवार को हुई झड़पों को लेकर रविवार को पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा है।

मुहर्रम जुलूस के दौरान दिल्ली में झड़पें

Recommended Video

    'देश के गद्दारों को, गोली मारो...', मुहर्रम जुलूस में हिंसा के बाद दिल्ली में थाने के बाहर लगे नारे

    शनिवार शाम दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। झड़पों के बाद, पुलिस ने "अनियंत्रित भीड़" को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया था।

    पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह के मुताबिक झड़प तब शुरू हुई जब कुछ ताजिया जुलूस आयोजकों ने अपने जुलूस को पहले तय किए गए मार्ग से हटाने की कोशिश की।

    डायवर्जन पर आपत्ति के बाद पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया। डीसीपी सिंह ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार् का सहारा लेना पड़ा।

    6 पुलिस कर्मी समेत 12 घायल, 3 मामले दर्ज

    पथराव से छह पुलिस कर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में रविवार को तीन मामले दर्ज किए हैं। हरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और शनिवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित घटनाओं के वीडियो का विश्लेषण कर रही है। अपराधियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+