संसदीय बोर्ड की बैठक में बीमार पड़ीं महिला केंद्रीय मंत्री, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। संसद भवन की लाइब्रेरी में हो रही संसदीय दल की बैठक में बुधवार को मीटिंग में हिस्सा लेने जा रही केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज अचानक बीमार पड़ गईं। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें आनन-फानन में राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि उन्हें किस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आपको बता दें कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में जीत के बाद आज भाजपा के संसदीय दल की पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हुए हैं। इसी बैठक में गुजरात और हिमाचल के नए सीएम के चेहरों के नामों की भी घोषणा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications