'सिस्टम ठप करने की साजिश', आतिशी ने मोहल्ला क्लीनिक जांच को लेकर BJP को जमकर लताड़ा
दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक की जांच को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इस केंद्र सरकार की साजिश करारा दिया है।
आतिशी ने कहा, "मोहल्ला क्लीनिक, जिसे विश्वभर में बेस्ट प्राइमरी हेल्थ माना जाता है उसे बर्बाद करने के लिए भाजपा ने झूठे आरोप लगाकर फर्जी जांच शुरू करवाई है। अधिकारियों को जांच का डर दिखाकर पूरा सिस्टम ठप करने की साजिश है।"

उन्होंने केंद्र सरकार की योजना 'आयुष्मान भारत' में गड़बड़ी की जांच ना होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार केंद्र या अपने शासित किसी राज्य में अच्छे अस्पताल की सुविधा नहीं दे पाई है। आतिशी सिंह ने केंद्र पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि वो दिल्ली वासियों का भला होते नहीं देख पा रही।
उन्होंने कहा, "अपने हर राज्य में अस्पताल बर्बाद करने वाली पार्टी, 'आयुष्मान भारत' में लाखों नाम फर्जी निकलने पर मौन रहने वाली पार्टी, अब वर्ल्ड-क्लास मोहल्ला क्लीनिकों पर ऊंगली उठा रही है।"
यह भी देखें: Delhi News: सीबीआई की जांच पर मंत्री आतिशी का बयान, कहा- BJP आप को डराना चाहती है
क्या है पूरा मामला?
अगस्त 2023 में दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को सूचना मिली कि साउथ-वेस्ट, शाहदरा और नॉर्थ-ईस्ट जिलों में चल रहे 7 मोहल्ला क्लीनिकों के कुछ स्टाफ अपनी डेली अटेंडेंस में धांधली कर रहे हैं। इन मोहल्ला क्लीनिक्स में वीडियो रिकार्डिंग से स्टाफ की अटेंडेंस दर्ज की जाती है।
आरोप था की हर बार अटेंडेंस की बारी आने पर ये लोग अपना पुराना वीडियो प्ले कर देते थे और अटेंडेंस दर्ज हो जाती थी। बताया गया कि स्टाफ की गैरमौजूदगी में मोहल्ला क्लीनिकों में जो मरीज आ रहे थे, उन लोगों का इलाज बिना ट्रेनिंग पाए लोग कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में इन 7 मोहल्ला क्लीनिक्स और इनमें हो रही कथित धांधली का समय भी मेंशन किया है।
यह भी देखें: Delhi Weather: पहाड़ों से ज्यादा ठंडी दिल्ली? क्या कहा राजधानीवासियों ने? मौसम अपडेट भी जानिए
सितंबर 2023 में इन मोहल्ला क्लीनिकों पर काम कर रहे अधिकतर स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्हें पैनल से हटा दिया गया और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। इन सभी मोहल्ला क्लीनिक्स में जुलाई 2023 से सितंबर 2023 तक सिर्फ दो प्राइवेट लैब्स में जांच कराई गई थी। टेस्ट रिकार्ड की जांच में पता चला कि मरीजों की जांच के लिए जो रजिस्ट्रेशन करना होता है, उसमें फर्जी फोन नंबर का इस्तेमाल किया गया था।
जुलाई से सितंबर तक कुल मिलाकर 6 लाख 6 हजार 837 टेस्ट किए गए थे। इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि केंद्र जांच का डर दिखाकर मोहल्ला क्लीनिक का पूरा सिस्टम ठप करने की साजिश कर रही है।
यह भी देखें: राज्य सभा में संजय सिंह के साथ इन 3 सदस्यों को भेजेगी आम आदमी पार्टी












Click it and Unblock the Notifications