राज्य सभा में संजय सिंह के साथ इन 3 सदस्यों को भेजेगी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया है। आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने ऐलान किया है कि 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए स्वाति मालिवाल के नाम को पहली बार नामांकित किए जाने का फैसला लिया गया है।
पार्टी की पीएसी ने यह फैसला लिया गया है कि संजय सिंह और एनडी गुप्ता के कार्यकाल को दोबारा बढ़ाया जाएगा, इसके लिए दोनों को फिर से राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकित किया जाएगा।

बता दें कि संजय सिंह और एनडी गुप्ता को पहली बार आम आदमी पार्टी ने 2018 में राज्यसभा भेजा था। लेकिन इन दोनों के ही कार्यकाल को पार्टी ने एक बार फिर से आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। संजय सिंह को जेल के भीतर से ही नामांकन फॉर्म भरवाया जाएगा। इसके लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है।
राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर करके इसके लिए अनुमति मांगी गई है। बता दें कि 27 जनवरी को दिल्ली की सभी तीन सीटों पर राज्यसभा उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में 19 जनवरी से पहले ही इसका चुनाव होना है।
पार्टी की ओर से नारायण दास गुप्ता और संजय सिंह को दूसरी बार राज्यसभा भेजा जा रहा है। जबकि स्वाति मालीवाल पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकित होने जा रही है। नामांक दाखिल करने की अंतिम तारीख 9 जनवरी है।












Click it and Unblock the Notifications