दिल्ली हाट आईएनए अब दिखेगा नए लुक में, केजरीवाल सरकार ने नए डिजाइन को दी मंजूरी

दिल्ली के पर्यटन में चार चांद लगाने वाली दिल्ली हाट आईएनए नए मॉडिफिकेशन के बाद अलग लुक में दिखेगा। इसके लिए तैयार डिजाइन को दिल्ली सरकार मंजूरी भी दे चुकी है।

Arvind Kejriwal

दिल्ली में पर्यटकों को आकर्षित करने वाला दिल्ली आईएनए हाट (Dilli Haat INA) अब प्राकृतिक और अत्याधुनिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाएगा। दिल्ली सरकार इसके लिए बड़े स्तर पर योजना तैयार की गई है। दिल्ली हाट आईएनए की विकास की डिजाइन को दिल्ली सरकार मंजूरी भी दे चुकी है। हाट के मॉडिफिकेशन के लिए प्राकृतिक साधनों का इस्तेमाल किया जाएगा। हाट में फूड कोर्ट को अलग लुक दिया जाएगा। जिसके तहत इंडोर डाइनिंग को नए तरीके तैयार किया जाएगा। इस पूरे बदलाव में 5 से 6 महीने लगने का अनुमान है।

हाट के मिलेगा नया लुक
दिल्ली आईएनए हाट दिल्ली का मुख्य पर्यटन केंद्र माना जाता है। ऐसे दिल्ली सरकार अब नए तरीके से सजाने की तैयारी में है। दिल्ली हाट एक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक ऐसा स्थल है जहां भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति देखी जा सकती है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व दिल्ली के शहरी विकास मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हॉट के मॉडिफिकेशन को जरूरी बताते हुए कहते हैं कि आईएनए दिल्ली हाट कल्चरल हब है और देश की साझी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। ऐसे में इसका आकर्षण प्राकृतिक रूप से बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली हाट में होंगे बड़े बदलाव
दिल्ली हाट आईएनए दिल्ली में पर्यटन का मुख्य केंद्र है। लोग दिल्ली हाट घूमने जरूर आते हैं। दिल्ली सरकार इसके आकर्षण को और अधिक बढ़ाने के लिए हाट की मौजूदा फ्लोरिंग, कर्ब स्टोन व स्लेट स्टोन को बदलने के साथ लोगों के बैठने के लिए बेंचों को अपग्रेड करने करने वाली नई डिजाइन को मंजूरी दी है। डिजाइन के मुताबिक हाट में पत्थर की बनी जालियों के माध्यम से दीवारों को नया रूप दिया जाएगा। इसके अलावा प्रवेश द्वार समेत पूरे हाट को सजाने में आधुनिक आर्ट का प्रयोग होगा। दिल्ली हाट आधुनिक एलईडी लाइटों से जगमगाएगा। हाट में कई स्थानों पर सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे।

Recommended Video

    विदेश से Training लेकर लौटे Teachers से CM Kejriwal का संवाद, जानें क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    नेचुरल मटेरियल का प्रयोग
    दिल्ली हाट आईएनए मॉडिफिकेश में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन चीजों के परहेज किया जाएगा जिससे पर्यावरण को अधिक नुकसान पहुंचता हो। मॉडिफिकेशन में अधिकतर नेचुरल मटेरियल का इस्तेमाल किए जाएंगे। मौजूदा स्टाल्स में प्लास्टिक या फिर लोहे के बजाय बांस का प्रयोग किया जाएगा।

    साझा संस्कृति को बढ़ावा
    दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से दिल्ली सरकार ये कदम बेहद अहम माना जा रहा है। दिल्ली हाट कल्चरल हब है और देश की साझी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। अपनी विशेषताओं के कारण ये दिल्ली में पर्यटन का भी मुख्य केंद्र है। यहां पूरे भारत की साझा संस्कृति देखने को मिलेगी। दिल्ली सरकार इन्हीं सब बतों को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा कदम उठाने जा रही है। नए मॉडिफिकेशन के बाद ये एक अलग आकर्षण के साथ पर्यटकों को स्वागत करने के लिए तैयार होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+