Mobile Ban in Delhi schools: दिल्ली के स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर लगी रोक, एडवाइजरी में दी अहम सलाह
Mobile Phone Ban: दिल्ली के स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक, शिक्षा निदेशालय ने जारी की एडवाइजरी
Mobile Ban in Delhi schools: दिल्ली के सभी स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को इसके संबंध में एडवारजरी जारी की और अभिभावकों को एक बेहतरीन विकल्प भी सुझाया है।

गुरुवार को दिल्ली निदेशालय ने स्कूल कैंपस में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मंशा जताते हुए दिल्ली के सभी सरकारी,सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधन के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें स्कूल कैंपस में कम मोबाइल फोन का कम से कम इस्तेमाल होने की बात कही है।
एडवाजरी में शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों से ये यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि उनके बच्चे स्कूल कैंपस में मोबाइल फोन न ले जाएं। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन को कहा कि कक्षाओं में मोबाइल फोन की सख्ती से अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
शिक्षा निदेशालय ने अपनी एडवाइजरी के साथ इस आदेश में 1973 के दिल्ली स्कूल शिक्षा एक्टक का भी हवाला दिया है।
इसके साथ ही इस एडवाइजरी में ये भी सलाह दी गई है कि स्कूल छात्र-छात्राओं के माता-पिता को एक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करवा सकते हैं, जिस पर कोई इमरजेंसी होने पर छात्र कॉल रिसीव कर सकेस्कूल कैंपस में रहते हुए स्कूल के शिक्षकों को भी मोबाइल का न्यूनतम इस्तेमाल करने के लिए कहा है।
शिक्षा निदेशालय ने इस नए फरमान की प्रमुख वजह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की घटना को बताया जा रहा है। जिसमें स्कूल की छात्रा के पास से मोबाइल मिला था जिसके बाद उस लड़की ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद कर जान दे दी थी। इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर को अरेस्ट किया है। इस गिरफ्तारी का प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन विरोध जता रहा है।
शिक्षा निदेशालय के निदेशक हिमांशु गुप्ता द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में लिखा गया है किे मोाबाइल फोन सबसे अधिक प्रयोग होने वाला गैजेट है जिसका निगेटिव पॉजिटिव दोनों ही असर पड़ता है। इसके अत्यधिक इस्तेमाल से डिप्रेशन, टेंशन और सामाजिक अलगाव जैसी समस्याएं हो रही है। इसके अलावा मोबाइल से धमकाने के भी मामले सामने आ चुके हैं कुल मिलाकर ये बच्चों के लिए हानिकारक है इसलिए इसके इस्तेमाल से बचे।
"Parents are requested to ensure that their wards do not carry mobile phones in the school premises...mobile phones should strictly not be allowed in the classrooms," says Delhi govt's advisory on restrictions on the use of mobile phones in school premises pic.twitter.com/FGgoi17oL3
— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications