दिल्ली में 2 करोड़ के सोने की लूट : पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने कारोबारी को आखों में मिर्च डालकर लूटा

नई दिल्ली, 31 अगस्त: राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज में बुधवार की सुबह तड़के बदमाशों ने एक कारोबारी से 2 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट ली। कारोबारी होटल से निकलकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे था, तभी बदमाशों ने उसकी आंख में मिर्च डाल दी और सोना लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों में से एक पुलिस की वर्दी में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

miscreants in police uniform robbed jewellery worth rs 2 crore in delhi

होटल से रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकला था कारोबारी

बताया जा रहा है कि कारोबारी पहाड़गंज के एक होटल में रुका हुआ था। सुबह करीब 4 बजे वह होटल से रेलवे स्टेशन के लिए निकला। वह रेलवे स्टेशन के पास फ्लाइओवर के नीचे पहुंचा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने कोरोबारी के आखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसके पास मौजूद बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसका दावा है कि उसके हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

पुलिस को सुबह 4: 49 पर मिली लूट की सूचना

पुलिस के मुताबिक, उनके पास सुबह 4: 49 बजे कॉल आई थी कि पहाड़गंज में दो लोगों ने एक व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उससे कुछ सामान लूट लिया। जांच करने पहुंची पुलिस को पता चला कि जो लोगों के पास दो बैग थे, इनमें ज्वेलरी से भरा बॉक्स था, जिसे चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाना था। रास्ते में चार लोगों ने इन्हें लूट लिया। एक आरोपी पुलिस की वर्दी में भी था। ज्वेलरी की खेप मुंबई, अहमदाबाद, सूरत जैसे अलग-अलग जगहों से आई थीं, जिन्हें चंडीगढ़ और लुधियाना पहुंचाया जाना था। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 402, 392, 394, 34 और 506 के तहत केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+