Delhi: मंत्री आतिशी ने दी 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- भारतीय का गणतंत्र और संविधान हमारा गौरव

भारत ने 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) मनाया। इस मौके पर दिल्ली की शिक्षा व पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी मार्लेना (Minister Atishi Marlena) ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत का गणतंत्र और संविधान देश की पहचान और गौरव है। आतिशी ने कहा कि इसके लिए देश के वीरों ने बलिदान दिया। ऐसे में हम सभी को देश के सम्मान में इस पर आंच नहीं आने देनी है।

भारत ने 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर दिल्ली की शिक्षा व पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी मार्लेना ने बधाई दी। उन्होंने कहा, "सभी को 75वे गणतंत्र दिवस की बहुत शुभकामनाएँ! भारत का गणतंत्र और संविधान हमारा गौरव है। क़सम है कि इसकी सेवा में, और तानाशाही के ख़िलाफ़ इसकी रक्षा में हम हमेशा अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे लेकिन इसके सम्मान में कभी आँच नहीं आने देंगे। भारत माता की जय!"

Atishi congratulates on Republic Day

इससे पहले मंत्री आतिशी ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल 10 प्रमुख सिद्धांतों पर काम कर रहे हैं। मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "... दिल्ली सरकार का गणतंत्र दिवस का जश्न! इस गणतंत्र दिवस; राम राज्य की स्थापना के लिए, केजरीवाल जी के 10 सिद्धांत-

कोई इंसान भूखा नहीं,
सबको शानदार शिक्षा,
सबको समान और अच्छा इलाज,
24x7 बिजली,
हर घर में साफ़-शुद्ध पानी,
बुजुर्गों का सम्मान,
महिलाओं की सुरक्षा,
हर बेरोज़गार को रोज़गार,
देश की संपदा चंद लोगों की नहीं, हर इंसान की,
महंगाई पर लगाम,
हर जन को प्यार और सम्मान।

प्रण है, कि केजरीवाल जी का देखा गया राम राज्य का ये सपना एक दिन पूरे देश में साकार होगा और हमारा भारत नं.1 बनेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+