BJP और जांच एजेंसियों को मंत्री आतिशी ने घेरा, पूछा- 'कितने मिले सोने के बिस्किट?'

Atishi Marlena: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बुधवार 3 अक्टूबर की देर शाम प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने उन्हें कथित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राजनीति में सियासी बवंडर मच हुआ है।

आम आदमी पार्टी के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं ने इस छापेमारी के बाद केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। गुरुवार 5 अक्टूबर को आप नेता और मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जांच एजेंसियों की भी आलोचना की।

 Atishi Marlena

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद मंत्री आतिशी ने बीजेपी और जांच एजेंसियों को घेरते हुए सवाल पूछे। आतिशी ने कहा,

मैं BJP, उनके प्रवक्ता और उनकी एजेंसियों को चुनौती देती हूं कि कोई भी प्रमाण रखें और बताएं एक रुपया भी जो संजय सिंह के घर से मिला हो, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वे बताएं कि उन्हें संजय सिंह के घर से कितने सोने के बिस्किट, कितनी नकदी मिली?

इस दौरान आतिशी ने कहा कि उन्हें संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला। मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा, इस जांच में ईडी और सीबीआई ने पिछले 15 महीनों से 500 से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया है। इन अधिकारियों ने हजारों जगहों पर छापेमारी की है, लेकिन उन्हें किसी भी भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला।

आतिशी ने कहा कि वे (जांच एजेंसियां) अदालत में कोई सबूत पेश नहीं कर पाई। उन्होंने मनीष सिसौदिया के कार्यालय और आवास पर छापा मारा और कुछ भी नहीं मिला...लेकिन बीजेपी को किसी सबूत की ज़रूरत नहीं है... बिना किसी सबूत के भ्रष्टाचार का सबूत, मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया... अब वही कहानी संजय सिंह के साथ दोहराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+