MCD Mayor Election 30 जनवरी को संभावित, LG वीके सक्सेना को भेजा गया प्रस्ताव
राष्ट्रीय राजधानी में मेयर का चुनाव कराने के लिए 30 जनवरी की तारीख प्रस्तावित की गई है। LG वीके सक्सेना को प्रपोजल भेजा गया है।

दिल्ली नगर निगम के मेयर (MCD Mayor) का चुनाव 30 जनवरी को होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में महापौर चुनाव कराने संबंधी प्रस्ताव उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भेजा गया है। 30 जनवरी का इलेक्शन प्रपोजल एलजी वीके सक्सेना को भेज दिया गया है।
दिल्ली नगर निकाय में मेयर चुनाव पर इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उपराज्यपाल को जो प्रस्ताव भेजा गया है इसमें 30 जनवरी की तारीख प्रस्तावित की गई है। प्रस्ताव के साथ एक रिपोर्ट मंगलवार शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजी गई।
खबरों के मुताबिक एमसीडी की पहली हाउस मीटिंग 6 जनवरी को हुई थी। आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी पार्षदों के बीच झड़प के बाद मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के बिना समाप्त हो गई थी।
पहले 10 पार्षदों को शपथ दिलाने के पीठासीन अधिकारी के फैसले पर दोनों पार्टियों के नेता भिड़ गए थे। इसके बाद शपथ ग्रहण रोक दिया गया और बैठक बाधित हो गई। AAP पार्षद पीठासीन अधिकारी सहित दूसरी मेजों पर खड़े हो गए।
घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। AAP सदस्यों और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई। बीजेपी नेताओं पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने के आरोप हैं। हंगामे के बीच दोनों पक्षों ने दूसरे खेमे पर मारपीट का आरोप भी लगाया।












Click it and Unblock the Notifications