'सिसोदिया परेशान क्यों हैं...', दिल्ली BJP प्रमुख आदेश गुप्ता ने पार्षदों के खरीदने के आरोप पर किया पलटवार
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतकर बीजेपी को हरा दिया है। दिल्ली एमसीडी में 15 सालों से शासन कर रही बीजेपी 104 सीटों पर सिमट गई।

Delhi MCD polls result 2022: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा लगाए गए अवैध शिकार के आरोपों से इनकार किया है। पार्षदों को खरीदने और उनको फोन करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए बुधवार को दिल्ली बीजेपी प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा पार्टी लोकतंत्र और उसकी ताकत में विश्वास करती है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा, ''सिसोदिया इतने चिंतित-परेशान क्यों हैं? भाजपा लोकतंत्र और अपनी ताकत में विश्वास करती है। पार्टी दिल्ली के लोगों के लिए काम करेगी और दिल्ली के विकास की दिशा में काम करेगी।"
सिसोदिया बोले, 'हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फोन आने शुरू हो गए'
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था, ''बीजेपी का खेल शुरू हो गया। हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फोन आने शुरू हो गए। हमारा कोई पार्षद बिकेगा नहीं। हमने सभी पार्षदों से कह दिया है कि इनका फोन आए या ये मिलने आएं तो इनकी रिकॉर्डिंग कर लें।''
आदेश गुप्ता ने कहा- बीजेपी रचनात्मक विपक्ष के रूप में काम करेगी
आदेश गुप्ता ने दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा किया और भाजपा के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जितने भी प्रत्याशी जीते हैं वे दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए काम करेंगे। आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में रचनात्मक विपक्ष के रूप में काम करेगी।
आदेश गुप्ता बोले, हमने भ्रष्ट आम आदमी पार्टी का असली रंग दिखा दिया है...
आदेश गुप्ता ने कहा, ''हमने भ्रष्ट आम आदमी पार्टी के असली रंग को उजागर कर दिया है और जो गलत है उसे हम जनता के सामने लाते रहेंगे। भाजपा ने दिल्ली की सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किया है और निगम के तहत आने वाले स्कूलों की गुणवत्ता में भी सुधार किया, पार्कों को सही बनवाया है। और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। 15 साल के शासन के बाद, भाजपा के 104 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, हम दिल्ली के लोगों को इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।''
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications